हैदराबाद में फिल्म पुष्पा-2 की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़: 1 की मौत, 3 घायल; अल्लू अर्जून से मिलने आए फैंस पर लाठीचार्ज
हैदराबादकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
हैदराबाद में बुधवार रात आरटीसी एक्स रोड्स पर एक्टर अल्लू अर्जुन पहुंचे। इसके बाद भगगड़ मच गई।
हैदराबाद में अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ मच गई। इसमें 1 शख्स की मौत हो गई। वहीं, 3 लोग घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि बुधवार रात को संध्या थिएटर में फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए अल्लू अर्जुन आए थे। थिएटर के बाहर आरटीसी एक्स रोड पर इकट्ठा हुए फैंस अल्लू अर्जून से मिलना चाहते थे।
इसी दौरान अचानक भगदड़ मच गई। धक्का-मुक्की के कारण कई लोग एक-दूसरे पर गिर गए। कुछ लोग घायल भी हुए। स्थिति को कंट्रोल में लाने के लिए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया।
भीड़ कम होने के बाद पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती किया। डॉक्टर ने 1 को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। 3 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
घटना के कई वीडियो भी सामने आए हैं। इसमें अल्लू अर्जुन के फैंस को बेहोशी के हालात में देखा गया। पुलिस ने उन्हें होश में लाने की कोशिश की।
भगदड़ की 3 तस्वीरें…
अल्लू अर्जुन के फैंस उनसे मिलने आए थे। स्थिति काबू में लाने के लिए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया।
भगदड़ मचने से कई लोग घायल होकर बेहोश हो गए। पुलिस ने उन्हें होश में लाने की कोशिश की।
भगदड़ के दौरान एक बच्चा बेहोश हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अल्लू अर्जुन फैंस से मिलने लेट पहुंचे थे
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्क्रीनिंग के दौरान अल्लू अर्जुन समय पर नहीं पहुंचे थे। इस वजह से फैंस की भीड़ और बढ़ती चले गई। अल्लू के कार्यक्रम के अंत के समय जब संध्या थिएटर पहुंचे तो उन्हें देखने के लिए फैंस बेकाबू हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौके पर तैनात सिक्योरिटी और पुलिस जवानों की संख्या भी उतनी नहीं थी, जितनी सिचुएशन को संभालने के लिए जरूरी थी।
खबर लगातार अपडेट कर रहे हैं।