Published On: Sat, May 24th, 2025

हैदराबाद जाने के लिए निकले मजदूर की हत्या: मुजफ्फरपुर में एक दिन पहले गांव में हुई थी लड़ाई; लाश के पास मिली शराब की बोतल – Muzaffarpur News


मुजफ्फरपुर में हैदराबाद जाने की तैयारी कर रहे एक मजदूर की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अहियापुर थाना क्षेत्र के राजवाड़ा निवासी लमपू सहनी के 19 साल के बेटे रामेश्वर सहनी के रूप में हुई है।

.

रामेश्वर हैदराबाद में मजदूरी करता था और दो महीने पहले घर आया था। शुक्रवार को वापस हैदराबाद जाने से पहले उसकी गांव के कुछ युवकों से विवाद हो गया था। इन युवकों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। शुक्रवार शाम को वह हैदराबाद के लिए निकला।

शनिवार को बोचहा थाना क्षेत्र के बसवारी में रामेश्वर का शव मिला। मृतक के चचेरे भाई सुरेंद्र ने आरोप लगाया है कि जिन लोगों से विवाद हुआ था, उन्हीं ने हत्या की है।

परिजनों ने की हत्यारों के गिरफ्तारी की मांग

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने शव को घर के बाहर रखकर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने काफी प्रयास के बाद आक्रोशित परिजनों को शांत कराया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़।

घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़।

रामेश्वर तीन भाइयों में सबसे छोटा था। दो साल पहले बिजली गिरने से उसके बड़े भाई सुनील की मौत हो गई थी। दूसरा भाई रमेश भी मजदूरी करता है।

सोशल मीडिया से हुई पहचान

शुक्रवार की सुबह जिले के बोचहा थाना क्षेत्र के न्यू मार्केट के पास सड़क किनारे एक युवक का शव मिला। उसके पास कोई कागजात नहीं होने के कारण उसकी पहचान नहीं हुई। उसके फोटो को विभिन्न सोशल मीडिया पर डाला गया। जिसके बाद उसकी पहचान अहियापुर थाना क्षेत्र के लमपू सहनी के बेटे रामेश्वर सहनी (19) के रूप में हुई।

पुलिस ने उसके परिजनों को जानकारी दी।

शव के पास मिली शराब की बॉटल

रामेश्वर के शव के पास एक खाली शराब की बॉटल भी मिली है। आशंका जताई जा रही है कि हत्यारों ने घटना को अंजाम देने से पहले शराब का सेवन किया। उसके बाद हत्या को अंजाम दिया। कुछ लोगों का कहना है कि रामेश्वर को पहले शराब पिलाया गया। उसके बाद उसकी हत्या की गई।

हालांकि, पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।

ताबड़तोड़ छापेमारी जारी

ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि बोचहा थाना क्षेत्र में एक शव मिला था। उसकी पहचान अहियापुर थाना क्षेत्र के रामेश्वर के रूप में हुई। परिजन गांव के लिए कुछ लड़कों पर हत्या का आरोप लगा रहे है। उनके गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी चल रही है। आगे की कार्रवाई चल रही है।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>