Published On: Sun, Nov 24th, 2024

हेमंत सोरेन 28 नवंबर को सीएम पद की शपथ लेंगे: विधायक दल के नेता चुने गए; झारखंड में लगातार दूसरी बार सीएम बनने वाले पहले नेता – Ranchi News



रांची में सीएम आवास के अंदर INDIA ब्लॉक के विधायक दल की बैठक हुई। इसके बाद हेमंत सोरेन ने राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश किया।

झारखंड में INDIA ब्लॉक की दोबारा सरकार बनेगी। रविवार को इंडिया गठबंधन के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक CM आवास में हुई। इसमें हेमंत सोरेन विधायक दल के नेता चुन लिए गए। इसके बाद उन्होंने राजभवन जाकर सीएम पद से इस्तीफा दिया और नई सरकार बनाने का दावा पेश

.

राज्य गठन के बाद पहली बार है जब सरकार रिपीट हुई है। अब तक हर चुनाव में सरकार बदल जाती थी। राजभवन के बाहर पत्रकारों के साथ बातचीत में हेमंत सोरेन ने कहा- राज्यपाल संतोष गंगवार ने कार्यवाहक सीएम नियुक्त किया है। शपथ ग्रहण समारोह 28 नवंबर को होगा। समारोह सुबह 11.30 बजे होगा।

सूत्रों के अनुसार, गठबंधन 5 विधायक पर एक मंत्री पद का फॉर्मूला तय कर सकता है। इसमें JMM को 6, कांग्रेस को 1 और राजद को 1 मंत्री पद मिल सकता है। शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव शामिल हो सकते हैं।

मंत्री के लिए इनके नामों की चर्चा

सूत्रों के अनुसार, नई सरकार में चाईबासा विधायक दीपक बिरुवा और घाटशिला से जीते रामदास सोरेन का दोबारा मंत्री बनना तय माना जा रहा है। इसके अलावा महतो वोट बैंक को साधने के लिए मथुरा महतो को शामिल किया जा सकता है।

JMM अल्पसंख्यक कोटे से हफीजुल हसन और एमटी राजा में से किसी को मंत्री बना सकती है। हफीजुल पिछली सरकार में मंत्री रह चुके हैं। पार्टी क्षेत्रीय संतुलन को साधन के लिए संथाल परगना और उत्तरी छोटानागपुर से किसी को मंत्री बना सकती है।

वहीं, कांग्रेस में अल्पसंख्यक कोटे से एकमात्र विधायक इरफान अंसारी जीते हैं। उनकी दोबारा लॉटरी लग सकती है। दूसरा नाम रामेश्वर उरांव को हो सकता है। उरांव पिछली सरकार में वित्त मंत्री थे। वह हेमंत कैबिनेट के सबसे अमीर मंत्री भी थे।

कांग्रेस प्रदीप यादव और दीपिका पांडेय सिंह में से किसी एक को मंत्री बना सकती है। जबकि, राजद की तरफ से संजय प्रसाद यादव और संजय कुमार यादव में से किसी एक का मंत्री बनना तय माना जा रहा है।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>