हिमाचल में भूस्खलन से हाइवे ब्लॉक, किन्नौर का शिमला से टूटा संपर्क

हिमाचल में भूस्खलन के चलते हाइवे ब्लॉक हो गए हैं। इसके चलते राजधानी शिमला का किन्नौर से संपर्क टूट गया है।
Ratan Gupta शिमला, भाषाTue, 1 Oct 2024 02:23 PM
हीमाचल प्रदेश में भूस्खलन से हाइवे ब्लॉक हो गए हैं। प्रदेश के किन्नौर जिले का राजधानी शिमला से संपर्क उस समय टूट गया, जब मंगलवार सुबह नेगुलसारी में राष्ट्रीय राजमार्ग-5 यानी हिंदुस्तान-तिब्बत मार्ग पर भूस्खलन हुआ। अधिकारियों के मुताबिक भूस्खलन में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। हालांकि इससे आवागमन पर बुरी तरह से असर पड़ा है। भूस्खलन के कारण राजमार्ग के दोनों ओर बड़ी संख्या में पर्यटकों के वाहन और सेब से लदे ट्रक फंस गए हैं।