Published On: Tue, Dec 10th, 2024

हिमाचल में प्राइवेट बस खाई में गिरी: ड्राइवर की मौत, 20 से ज्यादा लोग घायल, करसोग से आनी जाते वक्त करंथल के पास हादसा – Anni News


हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला के आनी में दुर्घटनाग्रस्त प्राइवेट बस और राहत एवं बचाव कार्य में जुटे लोग

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला के आनी में आज सुबह एक प्राइवेट बस के खाई में गिर गई। इस हादसे में बस ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि बस में सवार 20 से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामला

.

SHO आनी पंछी लाल ने बताया कि बस के चालक की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि बस 20 से 25 लोगों के सवार होने की सूचना है। सभी घायलों को घटनास्थल से सिविल अस्पताल आनी पहुंचा दिया गया है, जहां पर उपचार चल रहा है। गंभीर रूप से घायल दो व्यक्तियों को रामपुर के लिए रेफर किया गया है।

सूचना के अनुसार, बस करसोग से आनी की तरफ जा रही थी और सुबह सवा 11 बजे के करीब हादसे का शिकार हो गई। बस में 20 से 25 सवारियां बताई जा रही है। यह हादसा आनी और शवाड़ के बीच करंथल में पेश आया। हादसे के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

घायलों को प्राइवेट गाड़ियों में अस्पताल ले जाते हुए लोग

घायलों को प्राइवेट गाड़ियों में अस्पताल ले जाते हुए लोग

बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त बस सड़क से करीब 120 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। इसके बाद मौके पर चीख-पुकार मची। वहां से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद घायलों को प्राइवेट वाहन और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

स्थानीय प्रशासन घायलों को 5-5 हजार की फौरी राहत और मृतक के आश्रितों को 25 हजार रुपए की राहत राशि दे रहा है।

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आनी हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि घायलों के बेहतर उपचार और चिकित्सा सहायता के विभाग को निर्देश दिए गए है।

खबर से जुड़ी डिटेल अपडेट की जा रही है।

यहां देखे हादसे से जुड़ी फोटो..

हिमाचल के आनी में आज सुबह दुर्घटनाग्रस्त प्राइवेट बस और राहत एवं बचाव कार्य में जुटे लोग

हिमाचल के आनी में आज सुबह दुर्घटनाग्रस्त प्राइवेट बस और राहत एवं बचाव कार्य में जुटे लोग

आनी में आज सुबह दुर्घटनाग्रस्त प्राइवेट बस और इधर-उधर घायल छिटके घायल व्यक्ति

आनी में आज सुबह दुर्घटनाग्रस्त प्राइवेट बस और इधर-उधर घायल छिटके घायल व्यक्ति

आनी में आज सुबह इस जगह से पलटी प्राइवेट बस

आनी में आज सुबह इस जगह से पलटी प्राइवेट बस

आनी में दुर्घटनाग्रस्त प्राइवेट बस और राहत एवं बचाव कार्य में जुटे लोग

आनी में दुर्घटनाग्रस्त प्राइवेट बस और राहत एवं बचाव कार्य में जुटे लोग

आनी में दुर्घटनाग्रस्त प्राइ‌वेट बस

आनी में दुर्घटनाग्रस्त प्राइ‌वेट बस

आनी में दुर्घटनाग्रस्त बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त

आनी में दुर्घटनाग्रस्त बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त

आनी में प्राइवेट बस हादसे में मृत व्यक्ति का शव

आनी में प्राइवेट बस हादसे में मृत व्यक्ति का शव

आनी में दुर्घटनाग्रस्त प्राइवेट बस के उड़े परखचे

आनी में दुर्घटनाग्रस्त प्राइवेट बस के उड़े परखचे

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>