Published On: Mon, Oct 21st, 2024

हिमाचल में कांग्रेस सरकार; मगर BJP ने ज्वाइन कराए 15.50 लाख सदस्य, देश में हासिल किया दूसरा स्थान


भाजपा का हिमाचल प्रदेश में सदस्यता अभियान का लक्ष्य पूरा हो गया है। कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद बीजेपी ने राज्य में 15.50 लाख लोगों को इससे जोड़ा है।

Ratan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, शिमलाMon, 21 Oct 2024 10:48 AM
share Share

भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में प्राथमिक सदस्यता अभियान का लक्ष्य पूरा कर लिया है। प्रदेश में भाजपा ने 15.50 लाख सदस्य बनाये हैं। सदस्यता अभियान में हिमाचल प्रदेश अरुणाचल के बाद दूसरे स्थान पर रहा है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार के सत्तारूढ़ होने के बावजूद भाजपा लाखों सदस्य बनाने में कामयाब रही। इससे जानकारों का मानना है कि कांग्रेस के शासन के बावजूद जनता का भरोसा भाजपा की तरफ बढ़ता दिख रहा है। सदस्यता अभियान में मिली कामयाबी के लिए हिमाचल की भाजपा टीम की राष्ट्रीय नेतृत्व ने पीठ थपथपाई है।

इन राज्यों ने प्राप्त किया सदस्यता लक्ष्य

भाजपा की सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में हिमाचल भाजपा को इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि यह भाजपा हिमाचल प्रदेश के लिए गौरव का विषय है कि हमने देवतुलीय कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत के परिणामस्वरूप देश में दूसरे स्थान पर रहते हुए 15.50 लाख सदस्य बना लिए है। सदस्यता अभियान संगठन पर्व के अंतर्गत अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, असम, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड ने अपना सदस्यता लक्ष्य प्राप्त कर लिया है।

सदस्यता के नवीनीकरण को बताया खास

बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की एकमात्र पार्टी है, जहां प्रधानमंत्री से लेकर केंद्रीय मंत्री तक, राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक और जिलाध्यक्ष से लेकर मण्डल अध्यक्ष तक, पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को 6 वर्ष बाद अपनी सदस्यता का नवीनीकरण करवाना होता है। यह और किसी राजनीतिक पार्टी में संभव नहीं हो सकता है, क्योंकि बाकी सभी पार्टियां जाति, क्षेत्र, परिवार या विशेष समुदाय पर आधारित पार्टी हैं। केवल भारतीय जनता पार्टी ही सबकी और समूचे समाज की पार्टी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा हिमाचल प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान का लक्ष्य हासिल करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं। भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है जिसमें पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता दिन रात पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहा है। यह लक्ष्य जो हमने प्राप्त किया है यह कार्यकर्ताओं की मेहनत के बिना संभव नहीं था।

रिपोर्ट : यूके शर्मा

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>