Published On: Sun, Oct 6th, 2024

हिमाचल प्रदेश में दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, 2 दिन होगी बारिश; कहां सबसे ज्याद ठंड


हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला सहित अन्य शहरों में रविवार को धूप खिली। बीती रात राज्य के कुछ स्थानों पर बारिश हुई, जिससे मौसम में ठंडक घुल गई है। शिमला, धर्मशाला, नाहन, केलंग, पालमपुर और ऊना के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आज भी मैदानी और मध्यपर्वतीय इलाकों में बारिश की आशंका जताई है। वहीं अगले दो दिन मौसम के साफ रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने बताया कि 9 और 10 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बादलों के बरसने के आसार हैं। हालांकि भारी बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। 11 और 12 अक्टूबर को मौसम के साफ रहने की सम्भावना है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को शिमला के तापमान में 3 डिग्री से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि दो दिन बाद पश्चिम विक्षोभ असर दिखाएगा और इसके प्रभाव से कुछ क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। इससे पहाड़ी इलाकों में सर्दी का असर बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य की पर्वत श्रृंखलाओं पर फिलहाल बर्फबारी होने की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बीती रात ऊना में 22 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई। वहीं जोत में 18, बिजाहि में 15, गोहर में 10, जोगिन्दरनगर में तीन और कांगड़ा व पालमपुर में दो-दो मिमी वर्षा हुई है। हमीरपुर जिला के नेरी और बिलासपुर में 53 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से तेज अंधड़ चली।

लाहौल-स्पीति जिला का कुकुमसेरी सबसे ठंडा

बीती रात मौसम के बदलने से राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में रातें ठंडी हो गई हैं। लाहौल-स्पीति जिला का कुकुमसेरी सबसे ठंडा स्थल रहा, जहां रविवार को न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शिमला के न्यूनतम तापमान में 3.4 डिग्री की गिरावट आई और 11.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। केलांग में न्यूनतम पारा 5.8 डिग्री, समधो में 8.5 डिग्री, डल्हौजी में 10.1 डिग्री, मशोबरा में 10.2 डिग्री, मनाली में 11.9 डिग्री, भरमौर में 13.1, पालमपुर में 13.5 डिग्री सोलन में 14, भुंतर में 14.5, धर्मशाला व ऊना में 15-15 सेल्सियस रहा।

रिपोर्ट : यूके शर्मा

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>