Published On: Mon, Sep 16th, 2024

हिमाचल प्रदेश में तेंदुए का आतंक! 6 कुत्तों को बना लिया शिकार; CCTV में कैद घटना


हिमाचल में मंडी शहर में एक तेंदुआ बेधड़क घूम रहा है। तेंदुआ लगातार कुत्तों को अपना शिकार बना रहा है। तेंदुए ने पिछले एक महीने से अब तक शहर में छह पालतु कुत्तों को अपना शिकार बनाया है। इन दिनों मंडी शहर के रामनबर और सन्यारडी वार्ड में तेंदुए ने आंतक मचाया है। शहर के पुलघराट में इस तेंदुए की तस्वीरें एचआरटीसी में कार्यरत चालक संजय कुमार के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड वीडियो में यह तेंदुआ आराम से घर के आंगन तक पहुंच कर रेकी करता नजर आ रहा है। जिससे स्थानीय वासी खौफजदा हो गए हैं और अपने परिवार खास कर बच्चों को लेकर चिंता में हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह तेंदुआ उनके आधा दर्जन पालतू कुत्तों को उठाकर ले जा चुका है। इनका कहना है कि पुलघराज शहर के साथ लगती आबादी वाला इलाका है ऐसे में लोगों को दिन रात शहर जाना व आना होता है।

रात के अंधेरे में भी लोग आते जाते रहते हैं जिससे हर समय इन्हें तेंदुए का खतरा बना रहता है। लोगों ने वन विभाग से आग्रह किया है कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाए और इसे रिहायशी इलाके से दूर जंगल में छोड़ा जाए।

मंडी की तरह ही उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भी जंगली जानवरों का आंतक फैला हुआ था। 5 भेड़िए लगातार झुंड में घूम-घूमकर लोगों पर हमला कर रहे थे। इन सभी भेड़ियों पर लगातार निगरानी रखने के बाद अब नियंत्रित कर लिया गया है। बहराइच के लोग अब चैन की नींद सो पा रहे हैं। इससे पहले कई बच्चों पर हमलाकर भेड़ियों ने घायल किया और कुछ की जान भी चली गई। हालांकि, प्रशासन ने अब सभी भेड़ियों को नियंत्रित कर लिया है। हालांकि, बहराइच के लोगों में अभी भी डर का माहौल है।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>