Published On: Mon, Sep 9th, 2024

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में तेंदुए की दहशत, तीन दर्जन से अधिक जानवरों को बनाया शिकार


हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर के बड़सर राजस्व उप संभाग में एक तेंदुए ने हाल के दिनों में कुत्तों सहित तीन दर्जन से अधिक जानवरों को अपना शिकार बनाया है। जानवरों के लगातार शिकार बनने पर वहां के लोगों में भय का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, सुजानपुर, भोरंज और नादौन क्षेत्रों में तेंदुआ दिखाई दिया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने जंगली जानवर को पकड़ने के लिए वन विभाग से संपर्क किया।

तेंदुए के एक घर में घुसने का वीडियो भी वायरल

हाल ही में बड़सर उपमंडल के सहेली गांव में शाम के समय तेंदुआ देखा गया, जिससे शाम के समय ग्रामीण अपने घरों में दुबकने को मजबूर रहे। तेंदुए के एक घर में घुसने का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है।

इलाके में फैली दहशत

किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए कुछ स्थानीय लोगों पवन कुमार, सुधीर शर्मा, नितिन शर्मा, धीरज शर्मा और रोहित ठाकुर ने वन विभाग से तत्काल कार्रवाई करने तथा गांव में पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने का आग्रह किया है। ग्रामीणों के अनुसार तेंदुए की दस्तक से वह अपने बच्चों को स्कूल भेजने और खेतों में काम करने से भी डर रहे हैं।

तेंदुए को पकड़ने का प्रयास जारी

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें इस संबंध में लोगों की शिकायतें मिली हैं। उन्होंने बताया कि तेंदुए का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है और उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने लोगों से खेतों में जाते समय सावधानी बरतने को कहा है और विभाग ने तेंदुए पर नजर रखने के लिए एक टीम क्षेत्र में भेज दी है।

यह भी पढ़िए: ऊना में लूट के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

ऊना में बंदूक दिखाकर एक व्यक्ति को लूटने के आरोप में तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह जानकारी देते हुए पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह घटना पोलियां गांव में रविवार की शाम हुई। आरोपियों ने पीड़ित का पर्स, कड़ा और चांदी की चेन छीन ली। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने व्यक्ति पर तलवारों से भी हमला किया, लेकिन वह किसी तरह भाग निकाला। घटना के बाद पीड़ित ने हरोली थाने में शिकायत दर्ज कराई और आरोपियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीनों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>