Published On: Thu, Jul 25th, 2024

हार्ट अटैक से जदयू के राष्ट्रीय महासचिव का निधन: दिल्ली में राजीव रंजन ने ली अंतिम सांस, पार्टी में शोक की लहर – Patna News


जदयू के राष्ट्रीय महासचिव और राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन का हार्ट अटैक से निधन हो गया। दिल्ली में उन्होंने अंतिम सांस ली। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उनके बेटे ने उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

.

राजीव रंजन सीएम नीतीश कुमार के काफी करीब थे। नालंदा के इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी रह चुके हैं। राजनीति में आने से पहले MP में बिजली बोर्ड के अध्यक्ष थे।

राजीव रंजन के निधन से जनता दल यूनाइटेड को बड़ी क्षति पहुंची है। उनकी गिनती सीएम नीतीश कुमार के करीबियों में होती थी। नीतीश कुमार ने हाल ही में उन्हें राष्ट्रीय महासचिव और राष्ट्रीय प्रवक्ता दोनों की जिम्मेदारी दी थी।

पिछले महीने दिल्ली में जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संगठन का विस्तार किया गया। उस समय राजीव रंजन को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया। साथ ही राष्ट्रीय प्रवक्ता की भी भूमिका दी गई थी।

राजीव रंजन राजनीति में आने से पहले MP में बिजली बोर्ड के अध्यक्ष थे।

राजीव रंजन राजनीति में आने से पहले MP में बिजली बोर्ड के अध्यक्ष थे।

सीएम नीतीश ने जताया शोक

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजीव रंजन के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि राजीव रंजन एक कुशल राजनीतिज्ञ और समाजसेवी थे। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति और उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

वहीं, जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने भी शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया X पर लिखा- राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता राजीव रंजन सिंह जी का निधन अत्यंत दुखद। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करें।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>