हाफुस, केसर…आम की ये वैरायटी स्वाद में है लाजवाब, उदयपुर और सिरोही के लोगों की बनी पहली पसंद, जानें रेट

Last Updated:
Mango Price In Rajasthan: फलों का राजा आम राजस्थान के अलग-अलग शहरों में पहुंचने लगा है. बाजार में आम की खुशबू फैल रही है और लोग स्वाद के दीवाने हो रहे हैं. उदयपुर के सवीना और सिरोही के आबूरोड फल-सब्जी मंडी में …और पढ़ें

उदयपुर और सिरोही में बढ़ी आम की डिमांड
हाइलाइट्स
- उदयपुर और सिरोही में आम की कई वैरायटी उपलब्ध हैं.
- आम की कीमत 40 से 200 रुपये प्रति किलो तक है.
- हाफुस, केसर, और हिमसागर आम की मांग अधिक है.
उदयपुर. राजस्थान के विभिन्न जिलों के बाजारों में फलों के राजा आम का आवक शुरू हो गया है. बाजार में आम आते ही लोगों में इसके प्रति दीवानगी बढ़ गई है और खरीदारी के लिए लोग पहुंच रहे हैं. आम की खुशबू लोगों को दीवाना बना रहा है. बाजार में कई वैरायटी के आम मिल रहे हैं, लेकिन कुछ खास वैरायटी लोगों की पहली पसंद बनी हुई है. सिरोही और उदयपुर का बाजार भी लजीज आमों के भरा पड़ा है. हालांकि इस बार आम के प्रमुख वैरायटी के रेट में पिछले साल की तुलना में ज्यादा अंतर नहीं है.
बाजार में 40 रूपए से लेकर 200 रूपए प्रति किलो तक आम बिक रहे हैं. लोग अपनी पसंद के अनुसार आमों की खरीदारी भी कर रहे हैं. उदयपुर के सवीना फल-सब्जी मंडी में फिलहाल 10 वैरायटी के आम मिल रहे हैं. उदयपुर के मंडी में हापुस, हिमसागर और दशहरी आम का रेट सर्वाधिक है. इसकी कीमत 100 रूपए से लेकर 200 रूपए तक है.
उदयपुर के सवीना फल मंडी आम का रेट
आम की वैरयटी | कीमत/प्रति किलो |
सफेदा आम | 60-80 |
दशहरी आम | 80-100 |
लंगड़ा आम | 50-70 |
सफेदा आम | 60-80 |
तोतापुर आम | 40-60 |
हाफूस आम | 100-150 |
केसर आम | 70-140 |
हिमसागर आम | 150 – 200 |
चालू सीजन आम | 50-60 |
सिरोही में बढ़ गई है आम की डिमांड
सिरोही के बाजार में आम की डिमांड बढ़ गई है. सिरोही के आबूरोड फल-सब्जी मंडी में कुल 6 तरह की वैरायटी के आम मिल रहे हैं. जिसमें लंगड़ा, सफेदा, दशहरी और हाफुस जैसे आमों की अधिक मांग है. यहां के बाजार में 60 रूपए से लेकर 150 रूपए प्रति किलो तक आम मिल रहे हैं. लोग फल मंडी से अपना पसंदीदा आम खरीदकर स्वाद का मजा ले रहे हैं. सिरोही के फल मंडी में स्थानीय आम के बजाए देश के विभिन्न हिस्सों से आम की आवक हो रही है.
सिरोही फल मंडी में आम की कीमत
आम की वैरयटी | कीमत/प्रति किलो |
लंगड़ा आम | 60-80 |
सफेदा आम | 70-90 |
दशहरी आम | 80-100 |
हाफुस आम | 100-150 |
केसर आम | 90-150 |
देसी आम | 80 – 100 |