हांसी में चचेरे भाइयों के बीच मारपीट: रात को घर के सामने गाली गलौज की; विरोध करने पर ईंट से किया वार – Hansi News

हांसी के प्रेमनगर निवासी सुरेन्द्र का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
हिसार जिले के हांसी के प्रेम नगर क्षेत्र में रविवार को एक पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक व्यक्ति पर उसके ही चचेरे भाई ने गली में ईंट से हमला कर दिया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके नाक पर चोट लगी हे। पुलिस ने वारदात को लेकर केस दर्ज कर
.
जानकारी अनुसार, हांसी के प्रेमनगर निवासी सुरेन्द्र ने अस्पताल में दिए बयान में बताया कि वह दिहाड़ी मजदूर है। रविवार दोपहर करीब 11:30 बजे जब वह अपने घर पर था, तभी उनके ताऊ का लड़का बबलू अचानक घर के सामने आ गया और गाली-गलौज करने लगा। जब सुरेन्द्र ने इसका विरोध किया तो बबलू ने उनका रास्ता रोक लिया और गली से ईंट उठाकर उनके मुंह पर दे मारी। इस हमले में सुरेन्द्र के अगले दांत टूट गए और मुंह से खून बहने लगा।
पुलिस के अनुसार, घटना की आवाज सुनकर पीड़ित के भाई की पत्नी ममता मौके पर पहुंची और दोनों को अलग-अलग किया। आरोपी बबलू मौके से भागते समय सुरेन्द्र को जान से मारने की धमकी देता गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल सुरेन्द्र को सरकारी अस्पताल हांसी में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घायल का आरोप है कि बिना किसी कारण के उन पर जानलेवा हमला किया गया है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने उसकी शिकायत पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं।