Published On: Mon, Dec 9th, 2024

हल्की बारिश के बाद मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ी: हिमाचल में बर्फबारी से पंजाब का पारा 1.6°C गिरा; UP के 50 जिलों में कोहरा, अलाव जले


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update; Himachal Pradesh Snowfall | Delhi Mumbai Bhopal UP Punjab Cold Wave Alert

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक
दिसंबर के पहला हफ्ते हिमाचल के पहाड़ों से बर्फ नदारद रहने के बाद बीती शाम प्रदेश के ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी हुआ। - Dainik Bhaskar

दिसंबर के पहला हफ्ते हिमाचल के पहाड़ों से बर्फ नदारद रहने के बाद बीती शाम प्रदेश के ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी हुआ।

हिमाचल प्रदेश के अधिक ऊंचे इलाकों में बीती शाम हल्की बर्फबारी हुआ। दिसंबर के पहला हफ्ता बीतने के बाद भी हिमाचल के पहाड़ों से बर्फ नदारद थी। ऐसे में यहां आए पर्यटकों के लिए होटल संचालक आर्टिफिशियल बर्फबारी करा रहे थे।

उत्तरी पहाड़ियों पर बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ की वजह से ठंड बढ़ने का अनुमान है। मैदानी इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। कुछ इलाकों में बीते दो दिन भी हल्की बारिश हुई है, जिसकी वजह से सोमवार को ठंड बढ़ सकती है।

अगले 24 घंटों में यानी 10 दिसंबर से मध्य प्रदेश में इसका असर दिखने लगेगा। प्रदेश में तेज ठंड के साथ वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से शीतलहर चलने की आशंका है। इस वजह से भोपाल-इंदौर समेत प्रदेशभर में 2 से 3°C तक पारा गिर सकता है।

दिल्ली के तापमान में भी 10 दिसंबर से गिरावट आने वाली है। पारा गिरकर 3°C के आसपास रहने की उम्मीद है। इसके साथ ही शीतलहर भी शुरू हो जाएगा। 14 दिसंबर तक दिल्ली के साथ ही पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित पूरे उत्तर भारत में तेज ठंड पड़ने का अनुमान है।

उधर राजस्थान में सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। रेगिस्तानी जिले बाड़मेर और जोधपुर में रविवार रात सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज हुआ। बीकानेर, गंगानगर इलाके में दिन का तापमान 3 से 4°C तक गिरने से अधिकतम तापमान भी औसत से नीचे चला गया। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने मंगलवार से सर्दी और तेज होने की आशंका जताई है।

देशभर में मौसम की तस्वीरें…

उत्तरी पहाड़ियों पर बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ की वजह से ठंड बढ़ने का अनुमान है।

उत्तरी पहाड़ियों पर बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ की वजह से ठंड बढ़ने का अनुमान है।

बर्फबारी के बाद प्रदेश के पहाड़ी इलाके सफेद चादर से ढके हुए मालूम पड़ रहे हैं।

बर्फबारी के बाद प्रदेश के पहाड़ी इलाके सफेद चादर से ढके हुए मालूम पड़ रहे हैं।

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में 10 से 14 दिसंबर के बीच शीतलहर चलने का अनुमान है।

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में 10 से 14 दिसंबर के बीच शीतलहर चलने का अनुमान है।

पश्चिमी विक्षोभ गुजर जाने के बाद मंगलवार से पारे में गिरावट आएगी और ठिठुरन बढ़ेगी।

पश्चिमी विक्षोभ गुजर जाने के बाद मंगलवार से पारे में गिरावट आएगी और ठिठुरन बढ़ेगी।

उत्तर भारत के साथ ही महाराष्ट्र में भी धुंध और कोहरा देखने को मिल रहा है।

उत्तर भारत के साथ ही महाराष्ट्र में भी धुंध और कोहरा देखने को मिल रहा है।

देश के पूर्वी राज्यों में भी धुंध से साथ ओस पड़ रही है।

देश के पूर्वी राज्यों में भी धुंध से साथ ओस पड़ रही है।

राज्यों में मौसम की खबरें…

मध्य प्रदेश: पूरे राज्य में कल से तेज ठंड शुरू होगी, पारा 2-3° तक गिरेगा

मौसम वैज्ञानिक अभिजीत चक्रवर्ती ने बताया कि रविवार को प्रदेश के पूर्वी जिलों में हल्की बूंदाबांदी होने से दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिली। उत्तर-पश्चिम भारत वेस्टर्न डिस्टरबेंस भी एक्टिव हो रहा है। इस वजह से बर्फ पिघलेगी और हवा की रफ्तार तेज हो जाएगी। जिसका असर मध्य प्रदेश में भी देखने को मिलेगा। पूरी खबर पढ़ें…

राजस्थान: शीतलहर का अलर्ट, रविवार को जोधपुर-बाड़मेर में सीजन की सबसे सर्द रात रही

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने मंगलवार से राजस्थान में सर्दी और तेज होने की संभावना जताई है। शेखावाटी इलाके में पारा 3 से 4°C तक जाने का अनुमान है। वहीं, चूरू में सोमवार को शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। शहरों में दिन का अधिकतम और न्यूनतम तापमान गिर गया है। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तर प्रदेश: 50 शहरों में कोहरा, गाजियाबाद में बारिश; शीतलहर शुरू, अलाव जले

प्रदेश में कोहरे के साथ अब शीतलहर भी शुरू हो गई है। इससे गलन भी बढ़ गई है और लोग अलावा का सहारा ले रहे हैं। वहीं, 50 जिलों में सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग ने सोमवार को 38 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी। पूरी खबर पढ़ें…

छत्तीसगढ़: बारिश के बाद कोहरा छाया, 4°C तक लुढ़केगा रात का पारा

राज्य के मौसम में उलटफेर का दौर जारी है। सरगुजा संभाग के कई जिलों में बारिश के बाद सुबह से कोहरा छाया हुआ है। मौसम साफ होने के बाद यहां फिर से ठंड बढ़ेगी। इससे रात का पारा में 4°C तक गिर सकता है। बीते दिन 8.9°C न्यूनतम तापमान के साथ बलरामपुर प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंडा रहा। पूरी खबर पढ़ें…

पंजाब-चंडीगढ़: आज फिर बारिश के आसार, 15 जिलों में कोहरे का अलर्ट

पंजाब और चंडीगढ़ के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले दिन हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की वजह से राज्य के तापमान में 1.6°C और चंडीगढ़ में 2.6°C की कमी देखने को मिली। आने वाले दिनों में भी यह कमी जारी रहेगी। चंडीगढ़ के अलावा पंजाब में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>