हरियाणा में सो रहे बच्चों पर दीवार गिरी: 3 महीने के बच्चे समेत 4 की मौत, परिवार भट्टे पर काम कर रहा था – Narnaund News

हादसे के बाद गांव बुड़ाना के ईंट भट्ठे पर बिखरी पड़ी ईंटे।
हरियाणा के हिसार में बीती रात दीवार गिरने से वहां सो रहे मजदूरों पर 4 बच्चों की मौत हो गई। हादसे में घायलों को हिसार के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
.
नारनौंद के बुडाना गांव में एक ईंट भट्ठे पर कई मजदूर काम करते हैं। रात को भट्ठे की चिमनी से लगी दीवार गिर गई। इसमें मजदूरों के परिवार दब गए।
मृतकों में 3 महीने की निशा, करीब 9 साल का सूरज, 9 साल का विवेक और 5 साल की नंदिनी शामिल हैं।
इस भट्ठे पर उत्तर प्रदेश के कई मजदूरों के परिवार काम करते हैं। इन दिनों भट्ठे पर ईंटें बिछाने और चिमनी के पास पिलर लगाने का काम चल रहा है।

गांव बुड़ाना में हादसे के बाद की तस्वीर।
ईंट की दीवार के पास सो रहे थे बच्चे मजदूर ओमप्रकाश ने बताया कि रात करीब 12 बजे करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे। सभी बच्चे चिमनी के पास बनी दीवार के पास सो रहे थे। यह दीवार चारों तरफ से घिरी हुई है और बाहर जाने के लिए बड़ा गेट है। जहां बच्चे सो रहे थे, वहां ईंट की दीवार थी जो बच्चों पर गिर गई। रास्ते में बच्चों ने तोड़ा दम इस हादसे में 3 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। घायल 3 बच्चों को ईंटों से निकालकर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें हिसार रेफर कर दिया गया। इस बीच 3 महीने की बच्ची की रास्ते में ही मौत हो गई।