Published On: Sun, May 25th, 2025

हरियाणा में पूर्व BJP मंत्री के बिगड़े बोल: बोले- परशुराम ने 21 बार आतंकवादियों को मारा; इतिहास में क्षत्रियों के संहार का जिक्र – Bhiwani News


भिवानी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा

हरियाणा में भाजपा के पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने विवादित बयान दिया है। रविवार को भिवानी में रामबिलास शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम ने 21 बार पूरी धरती से आतंकवाद समाप्त किया था। फरसा उनका हथियार था, उसे कई लोग परमाणु बम कहते थे। ये फरसा अरुणाचल प्

.

हालांकि, भगवत पुराण (स्कंध 9, अध्याय 15-16) के मुताबिक राजा सहस्त्रार्जुन और उसके बेटों ने परशुराम के पिता की हत्या कर दी थी। इससे गुस्सा होकर परशुराम ने सभी बुरे राजाओं को मारने की कसम खाई। इसलिए कहा जाता है कि परशुराम ने 21 बार क्षत्रियों का संहार कर दिया।

भिवानी पहुंचे पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामबिलास शर्मा का स्वागत करते हुए।

भिवानी पहुंचे पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामबिलास शर्मा का स्वागत करते हुए।

रामबिलास शर्मा की 4 अहम बातें…

  • बोले- PM ने 22 मिनट में सब तहस नहस किया: रामबिलास शर्मा ने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में 26 लोगों की हत्या कर दी गई। इनमें करनाल के लेफ्टिनेंट विनय भी थे। उनके साथ उनकी पत्नी हिमांशी थी। सभी को जाति पूछकर मारा गया। प्रधानमंत्री ने घटना पर बोला था कि हम मिट्टी में मिला देंगे। प्रधानमंत्री ने 22 मिनट में लाहौर के एयरबेस को तहस नहस कर दिया। किराना हिल्स में जहां पाकिस्तान का परमाणु हथियार है वहां मिसाइल चली गई। अब कोई पाकिस्तानी परमाणु हमले की धमकी नहीं देता। क्योंकि हमारी मिसाइल ने इसे लीक कर दिया।
  • जांगड़ा ने किसी और लहजे में बयान दिया: भाजपा के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा के पहलगाम हमले पर दिए गए विवादित बयान पर रामबिलास शर्मा ने कहा कि जांगड़ा ने ये बयान किसी और लहजे में दिया होगा। मैं उनके बयान से इत्तेफाक नहीं रखता। भारत में ये परंपरा रही है कि शादी के बाद नवविवाहित जोड़े घूमने के लिए जाते हैं और कोई महिला ऐसी घटना के लिए तैयार होकर नहीं जाती।
  • पंजाब को बड़े भाई का फर्ज अदा करना चाहिए: रामबिलास शर्मा ने दक्षिण हरियाणा में पानी की कमी पर कहा, पंजाब को बड़े भाई का फर्ज अदा करना चाहिए था। पंजाब को चाहिए था कि वो हरियाणा को पानी देता, लेकिन उन्होंने पानी पर रोक लगा दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान का पानी रोक दिया।
  • अरोड़ा के मामले में जांच हो: कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा व पार्षद प्रतिनिधि के झगड़े पर रामबिलास शर्मा ने मामले की जांच की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि अशोक अरोड़ा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। वह पूर्व में मंत्री भी रह चुके हैं।

पहले भी विवादों में रहे रामबिलास शर्मा…

सुसाइड केस में आया था नाम रामबिलास शर्मा का नाम एक सुसाइड केस में आया था। 13 दिसंबर 2024 को महेंद्रगढ़ के बाघोत गांव निवासी 26 वर्षीय मोहित ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मोहित के परिवार ने रामबिलास शर्मा और उनके सहयोगियों पर उसे परेशान करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। इस मामले में मोहित के पिता कैलाश चंद शर्मा ने पुलिस से शिकायत की।

10 जनवरी 2025 को उन्होंने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की। याचिका में रामबिलास शर्मा पर मोहित को धमकाने, अपमानित करने, और झूठे पॉक्सो एक्ट केस में फंसाने का आरोप लगाया था।

टिकट मिलने से पहले भरा पर्चा, बाद में वापस लिया 2024 के विधानसभा चुनाव में रामबिलास शर्मा का भाजपा ने टिकट काट दिया था। उनकी जगह पार्टी ने कंवर सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया था। हालांकि भाजपा द्वारा टिकटों की घोषणा से पहले ही रामबिलास शर्मा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया था। जब भाजपा ने कंवर सिंह को टिकट दिया तो रामबिलास शर्मा को अपना नामांकन वापस लेना पड़ा था।

——————————–

रामचंद्र जांगड़ा के बयान की खबर भी पढ़ें :-

पहलगाम हमला- अब हरियाणा के भाजपा सांसद का विवादित बयान:बोले- सुहाग खोने वाली महिलाओं में वीरांगनाओं जैसा जोश नहीं था, इसलिए 26 लोग मरे

पहलगाम आतंकी हमले पर अब हरियाणा से BJP के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अपना सुहाग खोने वाली महिलाओं में वीरांगना का भाव व जोश नहीं था, इसलिए 26 ‌‌लोग गोली का शिकार बने। पढ़ें पूरी खबर

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>