हरियाणा में आज से 4 दिनों तक बारिश: प्रदेश का तापमान 6.9 डिग्री गिरा, सामान्य से 7.6 नीचे पहुंचा पारा – Bhiwani News

मौसम विभाग ने हरियाणा में 4 दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है
हरियाणा में आगामी चार दिनों तक लगातार बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में बरसात होगी, जिससे लोगों को गर्मी से भी राहत मिली रहेगी। प्रदेश का मौसम परिवर्तनशील चल रहा है। बारिश के बाद से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिसके चलते प्रदेश
.
बरसात का पूर्वानुमान भारत मौसम विज्ञान विभाग के चंडीगढ़ केंद्र ने आगामी चार दिनों (26 से 29 मई तक) के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। 26 मई को प्रदेश के 4 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र) में 25 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है, जबकि 27 मई को प्रदेश के 3 जिलों (पंचकूला, अंबाला व यमुनानगर) में 25-50 प्रतिशत तक बरसात की संभावना है। 11 जिलों (कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात व पलवल) में 25 प्रतिशत तक बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग द्वारा जारी किया गया बारिश का पूर्वानुमान
28 मई को प्रदेश के 3 जिलों (पंचकूला, अंबाला व यमुनानगर) में 25-50 प्रतिशत तक तथा 11 जिलों (कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात व पलवल) में 25 प्रतिशत तक बारिश होने की संभावना है। 29 मई को पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना है। प्रदेश के 2 जिलों पंचकूला व यमुनानगर में 50-75 प्रतिशत तक बरसात हो सकती है। इसके अलावा अंबाला, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, भिवानी, चरखी दादरी, मेवात व पलवल में 25-50 प्रतिशत और 12 जिलों (सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम व फरीदाबाद) में 25 प्रतिशत तक बरसात की संभावना है।
मौसम का पूर्वानुमान भारत मौसम विज्ञान विभाग मौसम केंद्र चंडीगढ़ (IMD) ने आगामी चार दिनों (26 से 29 मई तक) के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान अधिकतम जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। वहीं 26 मई को 4 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर व कुरुक्षेत्र) में, 27 मई को 4 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर व कुरुक्षेत्र) में, 28 मई को 4 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर व कुरुक्षेत्र) में और 29 मई को 12 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद मेवात व पलवल) में बादलवाई के साथ साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

हरियाणा का अधिकतम तापमान 6.9 डिग्री गिरा हरियाणा के अधिकतम तापमान में रविवार को 6.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश का अधिकतम तापमान भी सामान्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। सबसे गर्म जिला भिवानी रहा। भिवानी का अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस मापा गया।
24 घंटे में बदला तापमान पिछले 24 घंटे के मौसम में हुए बदलाव की बात करें तो प्रदेशभर के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में केवल गिरावट दर्ज की गई। हरियाणा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट जिला हिसार में 9.7 डिग्री सेल्सियस की दर्ज की गई। जिसके बाद हिसार का अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।