Published On: Thu, Jun 5th, 2025

हरियाणा में आज बारिश की संभावना: ओलावृष्टि के बाद बदला मौसम, प्रदेश में सबसे गर्म रहा रोहतक@36.9 डिग्री – Bhiwani News

Share This
Tags



हरियाणा के मौसम में बदलाव देखने को मिला। जिसके चलते बुधवार रात को प्रदेश के 2 जिलों सिरसा व कैथल में ओलावृष्टि हुई। वहीं अन्य कई जिलों में बादल छाए रहने के साथ-साथ हवाएं चली। इसका असर बुधवार को भी मौसम पर देखने को मिलेगा।

.

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव 5 जून तक बने रहने तथा कुछ एक स्थानों पर आंशिक बादल तथा हवाओं के साथ छिटपुट हल्की बारिश की संभावना है।

6 जून से फिर से हवाओं में बदलाव उत्तरपूर्वी से पश्चिमी हवाएं हो जाने की संभावना है। जिससे 6 जून से 9 जून तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर पश्चिमी व पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना से विशेषकर दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोतरी से बीच बीच में हल्के बादल तथा कहीं कहीं धूलभरी हवाएं चलने की भी संभावना है।

हरियाणा का अधिकतम तापमान 0.4 डिग्री बढ़ा हरियाणा के अधिकतम तापमान में बुधवार को अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं प्रदेश का अधिकतम तापमान भी सामान्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है। इधर, प्रदेश का सबसे गर्म जिला रोहतक रहा। रोहतक का अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

4 मई को प्रदेश के जिलों का अधिकतम तापमान जिला — अधिकतम तापमान अंबाला — 34 डिग्री हिसार — 35.9 डिग्री करनाल — 34 डिग्री रोहतक — 36.9 डिग्री गुरुग्राम — 31.5 डिग्री भिवानी — 33.7 डिग्री चरखी दादरी–32.9 डिग्री फरीदाबाद — 33.7 डिग्री जींद — 34.7 डिग्री महेंद्रगढ़ — 31.3 डिग्री मेवात — 33.4 डिग्री पलवल — 35.5 डिग्री पंचकूला — 33 डिग्री पानीपत — 33.8 डिग्री रेवाड़ी — 32.7 डिग्री सोनीपत — 34.5 डिग्री यमुनानगर– 27 डिग्री

24 घंटे में बदला तापमान पिछले 24 घंटे के मौसम में हुए बदलाव की बात करें तो प्रदेशभर के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हरियाणा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा गिरवट जिला पंचकूला में 1.5 डिग्री सेल्सियस की दर्ज की गई। जिसके बाद पंचकूला का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वहीं सबसे ज्यादा बढ़ोतरी भिवानी के अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री की दर्ज की गई। जिसके बाद अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सिय पहुंच गया।



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>