Published On: Sat, Jun 7th, 2025

हरियाणा में आज-कल मौसम साफ, परसों से लू चलेगी: रेगिस्तानी हवाएं चलने से 5 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान, 21 दिन बाद आएगा मानसून – Hisar News

Share This
Tags


हिसार में दिन में तेज धूप खिलने से तापमान के फिर से बढ़ने के आसार हैं।

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही एक बार फिर तापमान बढ़ने लगा है। हरियाणा के दो शहरों सिरसा और रोहतक में तापमान 40 डिग्री को पार कर गया। मौसम विज्ञानियों ने हरियाणा में रेगिस्तानी हवाएं फिर से एक्टिव होने की संभावना जताई है।

.

इससे हीट वेव की संभावना बढ़ेगी। 9 जून से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों खासकर राजस्थान से सटे हरियाणा के इलाकों में लू चलेगी। लू चलने के साथ ही तापमान में भी 5 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शुक्रवार से तापमान में बदलाव संभव है।

इस दौरान मौसम खुश्क रहेगा। इसके साथ ही 9 और 10 जून को लू भी चल सकती है। मौसम वैज्ञानिकों की तरफ से सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल आदि शहरों में लू चलने की संभावना व्यक्त की है।

21 दिन बाद होगी मानसून की एंट्री मौसम विभाग के मुताबिक इस बार मानसून अपने निर्धारित समय पर दस्तक देगा। मानसून की 28 जून को राज्य में एंट्री होती है और 3 जुलाई तक पूरे प्रदेश में फैल जाता है। इससे पहले प्री-मानसून की बारिश ही लू के थपेड़ों से राहत दिला सकती है। मानसून से पहले राज्य में प्री-मानसून की अच्छी बारिश होती है। 15 से 20 जून के आसपास प्री-मानसून के प्रभाव से हरियाणा में बारिश हो सकती है।

पिछले साल मानसून में सामान्य से 5% कम बारिश हुई 2024 में मानसून के दौरान सामान्य से 5% फीसदी कम बारिश हुई थी। हरियाणा में जून से सितंबर तक मानसून की अवधि मानी जाती है। सामान्य तौर पर 430.7 एमएम बारिश मानसून में होती है, मगर पिछले साल यह आंकड़ा 409.4MM तक ही पहुंच पाया था।

जून में मानसून में 53%, जुलाई में 58%, अगस्त में 126% और सितंबर में 137% बारिश हुई थी। अगस्त और सितंबर ने ही मानसून का कोटा पूरा किया था। विभाग के अनुसार 2024 में मानसून सामान्य रहा था। इससे पहले 2011 और 2018 में मानसून बेहतर रहा था।



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>