Published On: Sun, Jun 1st, 2025

हरियाणा-पंजाब के 11 जिलों में बारिश का अलर्ट: 3 दिन खराब रहेगा मौसम; हिमाचल में 3 जगह तेज बरसात की चेतावनी, रोहतांग में बर्फबारी हुई – Hisar News

Share This
Tags


शनिवार को चरखी दादरी में बारिश और आंधी में पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गए।

हरियाणा और पंजाब में आज से 3 दिन मौसम खराब रहेगा। हरियाणा में आज 5 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल शामिल है। वहीं पंजाब में एक जून को 6 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। इनमें

.

एक दिन पहले शनिवार को दोनों ही राज्यों में अच्छी बारिश हुई। अंबाला, सोनीपत, कैथल, चरखी दादरी, हिसार, जींद, सिरसा, रेवाड़ी, फतेहाबाद और महेंद्रगढ़ में आंधी के साथ बारिश हुई। हिसार में सबसे ज्यादा 25 MM बारिश रिकॉर्ड की गई।

इसी तरह पंजाब के पटियाला, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और चंडीगढ़ में बारिश हुई। पटियाला में सबसे ज्यादा 29 MM बारिश हुई।

हिमाचल में भी अगले 3 दिन तक मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग ने सोलन, सिरमौर और शिमला जिला के कुछेक स्थानों पर बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शनिवार को रोहतांश में बर्फबारी हुई।

हिमाचल के रोहतांग में शनिवार दोपहर बाद बर्फबारी हुई।

हिमाचल के रोहतांग में शनिवार दोपहर बाद बर्फबारी हुई।

हरियाणा में 114% बारिश के आसार मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बार प्रदेश में 114% बारिश हो सकती है। इससे औसतन बारिश 438 मिलीमीटर से 5 से 10% ज्यादा हो सकती है। पिछले 24 सालों में 4 बार ऐसी स्थिति आई है, जब मानसून 100 से 124 दिनों की अवधि तक हरियाणा में रहा। इनमें वर्ष 2008 में 109 दिन, 2013 में 124 दिन, 2019 में 109 दिन, 2021 में 118 दिन रहा।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी मानसून की रफ्तार ठीक है। जून में कुछ ब्रेक लग सकता है। इसके बावजूद अच्छी बारिश की संभावना है। हरियाणा में मानसून के पहुंचने का सामान्य समय 24 से 29 जून के बीच है। अभी समय से पहले आने के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, मानसून विभिन्न परिस्थितियों पर निर्भर करता है।

कल हरियाणा में हुई बारिश-आंधी की तस्वीरें….

चरखी दादरी के बाढड़ा में आंधी में पेड़ गिरने से बिजली का पोल टूट गया।

चरखी दादरी के बाढड़ा में आंधी में पेड़ गिरने से बिजली का पोल टूट गया।

हिसार के हांसी में शनिवार दोपहर को काली घटा छा गई। आंधी के बाद यहां बारिश शुरू हुई।

हिसार के हांसी में शनिवार दोपहर को काली घटा छा गई। आंधी के बाद यहां बारिश शुरू हुई।

फतेहाबाद के जाखल में तेज आंधी चली।

फतेहाबाद के जाखल में तेज आंधी चली।

हिसार के नारनौंद में हल्की बूंदाबांदी के साथ तेज हवा चली।

हिसार के नारनौंद में हल्की बूंदाबांदी के साथ तेज हवा चली।



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>