स्वाधीनता दिवस के मौके पर रोशनी से जगमग इमारतें: दिल्ली के इंडिया गेट से मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस तक तिरंगे की रोशनी से दमके
नई दिल्ली21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बुधवार को देश की प्रमुख इमारतें तिरंगे की रोशनी से जगमगा उठीं।दिल्ली के इंडिया गेट, राष्ट्रपति भवन से लेकर मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस तक तिरंगे की रोशनी में नहाए नजर आए। मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से लेकर अमृतसर में वाघा बॉर्डर की बिल्डिंग को तिरंगे रंग की रोशनी से जगमग किया गया है।
फोटो में देखें इमारतों की सजावट:
1. दिल्ली का इंडिया गेट
दिल्ली का इंडिया गेट तिरंगे की रोशनी में दमक उठा।
2 दिल्ली स्थित पुराना संसद भवन
पुराने संसद भवन को तिरंगे रंग की रोशनी से रोशन किया गया।
3. दिल्ली में राष्ट्रपति भवन
राष्ट्रपति भवन रोशनी से जगमग हुआ।
4. दिल्ली में हुमायूं का मकबरा
हुमायूं का मकबरा रंगबिरंगी लाइटों से दमका।
5.वाघा बॉर्डर, अमृतसर
वाघा बॉर्डर अमृतसर में तिरंगा रोशनी की गई।
6. छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, मुंबई
मुंबई का छत्रपति शिवाजी टर्मिनस तिरंगे की रोशनी से जगमग हो गया।
7. दिल्ली का विकास मीनार, DDA
दिल्ली में DDA भवन विकास मीनार तिरंगे की रोशनी से दमक उठा।