Published On: Mon, Jul 15th, 2024

स्कूल से 20 में से 10 लैपटॉप की चोरी: 2 कुछ दिन पहले ले गए थे चोर और अब फिर से 8 गायब, जांच रिपोर्ट देने के आदेश – Gaya News


गया के बाराचट्टी के झाझ पंचायत उत्क्रमित उच्च विद्यालय में बीते दिनों 8 कंप्यूटर की चोरी हुई थी। मामला अब तूल पकड़ने लगा है। मामला गरमाने का कारण स्कूल के कम्प्यूटर लैब से दो बार लैपटॉप की चोरी है। पहली बार एक वर्ष पूर्व दो लैपटॉप चोरी हुए थे।

.

दूसरी बार बीते बुधवार को चोरी हुई जिसमें एक साथ 8 लैपटॉप चोर चुरा ले गए जबकि उस कम्यूटर लैब में 20 लैपटॉप थे। उसमें से 8 को चोर चुरा ले गए और 12 छोड़ गए। मामले में अब शिक्षा अधिकारी सख्त नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस मामले की जांच कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है।

स्कूल में मौजूद बच्चे।

स्कूल में मौजूद बच्चे।

गार्ड और प्रिंसिपल एक दूसरे के ऊपर आरोप लगा रहे

स्कूल के रात्रि प्रहरी की तैनाती के बाद भी ऐसी घटना हो रही है। रात्रि प्रहरी के अनुसार चोरी उसकी उपस्थिति में नहीं होती है। चोरी तब होती है जब वह अपनी ड्यूटी ऑफ कर चला जाता है। यानी चोरी रात में नहीं बल्कि दिन में होती है।

इतना ही नहीं उसका यह भी कहना है कि कम्यूटर की चोरी कैसे हुई या फिर चोरी हुई ही नहीं या मामला कुछ और ही है। इस बात की जानकारी तो स्कूल प्रिंसिपल व शिक्षक ही बेहतर दे सकते हैं। वहीं स्कूल प्रिंसिपल का कहना है कि स्कूल की सुरक्षा की जिम्मेदारी गार्ड के ऊपर होती है। वही बता सकते हैं कि चोरी कब और कैसे हुई। पूरे मामले में स्कूल का गार्ड और प्रिंसिपल दोनों एक दूसरे के ऊपर आरोप लगा रहे हैं।

जांच प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कर रहे

जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ. ओम प्रकाश ने बताया कि पूरे मामले की जांच प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कर रहे हैं। जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा। विद्यालय में कई तरह की अनियमितता की भी शिकायत मिली है। जिसकी जांच की जा रही है।

ड्यूटी खत्म कर गया था तो ताला सही सलामत था

मालूम हो कि बीते गुरुवार को विद्यालय प्रभारी स्कूल पहुंचे तो देखा कि कंप्यूटर रूम का ताला टूटा हुआ है और आठ कंप्यूटर गायब है। इसके पूर्व भी दो कंप्यूटर की चोरी कर ली गई थी। इस संबंध में स्कूल के रात्रि प्रहरी रामविलास यादव ने बताया कि उनके ड्यूटी के दौरान यह घटना नहीं घटी है। ड्यूटी खत्म करके जब अपने घर लौट रहे थे उस समय तक यह घटना नहीं हुई थी। लैब रूम का ताला सही सलामत था।

नवंबर में 20 कंप्यूटर मिले थे

इस संबंध में विद्यालय प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि नवंबर 2023 में विद्यालय को 20 कंप्यूटर मिले थे। इनमें से दो कंप्यूटर की कुछ महीने पहले चोरी हुई थी। जबकि आठ कंप्यूटर गुरुवार की रात चोरी कर कर ली गई। वहीं, बाकी बचे 10 कंप्यूटर को विद्यालय के कार्यालय में रख दिया गया है।

स्कूल में 640 बच्चे हैं पर उनके बैठने के लिए ढंग से बेंच नहीं

मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। सूत्रों का कहना है कि स्कूल के बाहर में लोहे के गेट का दरवाजा बंद था और अंदर लैब रूम का ताला तोड़कर कंप्यूटर की चोरी की गई है। यह कैसे सम्भव है। हालांकि बाराचट्टी पुलिस रात्रि प्रहरी से पूछताछ की है। सूत्रों का कहना है कि इस स्कूल में 640 बच्चे हैं पर उनके बैठने के लिए ढंग से बेंच नहीं हैं। स्कूल तो है पर स्कूल के नाम का एक बोर्ड तक वर्षों से नहीं है। बिजली है पर पंखे नहीं है।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>