Published On: Sun, Jun 15th, 2025

सोनीपत पहुंचे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत: महाराणा प्रताप की प्रतिमा का किया अनावरण; कांग्रेस पर हुए हमलावर, बोलें- अपने गिरेबान में झांके – Panipat News

Share This
Tags


कार्यक्रम के दौरान मंच से जनता को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत।

सोनीपत के गांव टांडा में रविवार को एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, हरियाणा और दिल्ली के कई विधायक और अंतरराष्ट्रीय पहलवान द ग्रेट खली पहुंचे। कार्यक्रम में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस दौरान

.

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गांव टांडा में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर उन्होंने महाराणा प्रताप की जीवनी का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी बहादुरी, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि महाराणा प्रताप की जीवनी को पढ़कर आज का युवा अपने जीवन में आत्मबल और संकल्प की प्रेरणा ले सकता है।

हमें अपने इतिहास के महान योद्धाओं से प्रेरित होकर आगे बढ़ना चाहिए। शेखावत ने मंच से बोलते हुए कहा कि कांग्रेस हमसे 11 साल की केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर सवाल करती है, जबकि उन्हें पहले अपने 55 वर्षों के कार्यकाल में किए गए कार्यों का लेखा-जोखा देना चाहिए।

अपने गिरेबान में झांक कर देखें कांग्रेस उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा हमारे कार्यों पर सवाल उठाने वाले कांग्रेस के लोग पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखें। हमने हर वर्ग के विकास कार्यों का ध्यान रखा है। शेखावत ने कहा हमने करोड़ों परिवारों को रोजगार दिया, करोड़ों परिवारों को शौचालय की सुविधा दी गई। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां बिजली नहीं थी, अब हर घर में बिजली पहुंच चुकी है। कांग्रेस को हमसे सवाल नहीं पूछने चाहिए।

कार्यक्रम में प्रतिमा का अनावरण के दौरान केंद्रीय मंत्री के अलावा खड़े नेता।

कार्यक्रम में प्रतिमा का अनावरण के दौरान केंद्रीय मंत्री के अलावा खड़े नेता।

हरियाणा-पंजाब पानी विवाद पर बोले शेखावत हरियाणा और पंजाब के बीच चल रहे पानी विवाद पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है, इसलिए इस पर मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता।

महाराणा प्रताप को लेकर बोले द ग्रेट खली मंच से संबोधित करते हुए अंतरराष्ट्रीय पहलवान द ग्रेट खली ने भी महाराणा प्रताप की जीवनी का गुणगान किया। उन्होंने कहा हमें उनकी जीवनी से प्रेरणा लेते हुए अपने जीवन को आगे बढ़ाना चाहिए।

प्रतिमा का अनावरण करते हुए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत।

प्रतिमा का अनावरण करते हुए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत।

राजपूत समाज को एकजुट होने की जरूरत खली ने कहा आज राजपूत समाज को एक होने की जरूरत है ताकि समाज को आगे बढ़ाया जा सके। अगर कोई समाज से नेता ऊपर उठता है तो हमें उसे प्रोत्साहित करना चाहिए, न कि नीचे खींचना। उन्होंने कहा केंद्र सरकार ने राजपूत समाज को ताकत दी है। राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्री बनाकर हमें मजबूत किया गया है। आज केंद्र सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है और हर वर्ग के उत्थान के लिए विकास कार्य किए जा रहे हैं।



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>