सोनिया गांधी शिमला से दिल्ली रवाना: कल तबीयत बिगड़ गई थी, 2 जून को आईं थी प्रियंका के फार्म हाउस – Shimla News

बीते कल सोनिया गांधी IGMC अस्पताल में करीब 2 घंटे रहीं। चेकअप के बाद वह अपनी गाड़ी में रवाना हो गईं।
सोनिया गांधी आज शिमला से वापस दिल्ली रवाना हो गईं। वे यहां से पहले सड़क मार्ग से चंडीगढ़ पहुंचेंगी और वहां से फ्लाइट से दिल्ली जाएंगी। बीते कल उनकी तबीयत बिगड़ने से बीपी बढ़ गया था। इसके बाद वह रूटीन जांच के लिए आईजीएमसी शिमला पहुंची। यहां पर उनके सारे
.
सूत्रों की माने तो दिल्ली में वह सेकंड ओपिनियन ले सकती हैं। हालांकि अभी वह पूरी तरह से स्वास्थ्य हैं। सोनिया गांधी 2 जून को ही शिमला आई थीं। वह यहां छराबड़ा में फार्म हाउस पर ठहरी हुई हैं। जबकि, उनकी बेटी प्रियंका गांधी उनसे 2 हफ्ते पहले ही यहां आ गई थीं।
गर्मियों में छुट्टी मनाने आता है गांधी परिवार
प्रियंका गांधी का शिमला से 13 किलोमीटर दूर छराबड़ा में एक फार्महाउस है। यह घर पहाड़ी शैली में बनाया गया है। इंटीरियर में देवदार की लकड़ी से सजावट की गई है। मकान के चारों तरफ हरियाली और पाइन के खूबसूरत पेड़ हैं। सामने हिमालय के बर्फ से ढके पहाड़ नजर आते हैं। सोनिया, प्रियंका और राहुल गांधी अक्सर गर्मियों में छुट्टियां मनाने के लिए यहां आते हैं।

शिमला के छराबड़ा में प्रियंका गांधी का फार्म हाउस।
मार्च 2024 में भी बिगड़ी थी सोनिया की तबीयत
मार्च 2024 में भी सोनिया गांधी को तबीयत बिगड़ने के चलते दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 76 साल की सोनिया को बुखार आने की वजह से एडमिट किया गया था। सोनिया का इलाज कर रहे डॉ. डीएस राणा ने बताया कि सोनिया सीनियर कंसल्टेंट की निगरानी में हैं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। इसके पहले 5 जनवरी 2024 को भी उन्हें वायरल इन्फेक्शन के चलते दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में एडमिट होना पड़ा था।
सोनिया 2022 में कोरोना के कारण अस्पताल में भर्ती हुई थीं
12 जून 2022 को भी सोनिया गांधी को कोरोना होने के कारण गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 1 जून को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इससे पहले ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें नेशनल हेराल्ड केस में पूछताछ के लिए पेश होने को कहा था। लेकिन कोरोना के चलते तारीख बदल दी गई थी।