सोनिया गांधी निजी दौरे पर शिमला पहुंची: बेटी प्रियंका के साथ छराबड़ा में रुकेंगी, कुछ दिन करेंगी आराम, किसी नेता से मुलाकात नहीं – Shimla News

प्रियंका गांधी के बाद सोनिया गांधी भी शिमला पहुंची
लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी के बाद राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी भी सोमवार को शिमला पहुंच गई हैं। सोनिया गांधी शाम 5 बजे के करीब छराबड़ा पहुंची, जहां पर वह अगले चार-पांच दिन बिताएंगी।
.
सोनिया गांधी अगले कुछ दिन यहीं बेटी प्रियंका गांधी के साथ आराम करेंगी। प्रियंका गांधी बीते एक सप्ताह से छराबड़ा में हैं। बताया जा रहा है कि निजी दौरे पहुंची सोनिया-प्रियंका किसी भी कांग्रेस नेता से मुलाकात नहीं करेंगी।

शिमला के छराबड़ा में पहाड़ी शैली में बना प्रियंका गांधी का घर
सुरक्षा को कड़ा किया
सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के दौरे के दृष्टिगत पुलिस ने छराबड़ा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए हैं और पुलिस गश्त बढ़ा दी है।
सूचना के अनुसार, दिल्ली से सोनिया गांधी चंडीगढ़ तक हेलिकॉप्टर में आई। चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से सीधे शिमला के छराबड़ा पहुंची, जहां पर प्रियंका गांधी ने पहाड़ी शैली में घर बना रखा है।
शिमला के छराबड़ा में है प्रियंका गांधी का घर
शिमला से लगभग 13 किलोमीटर दूर छराबड़ा में कल्याणी हेलिपेड के साथ प्रियंका गांधी का अपना घर बना रखा हैं। प्रियंका गांधी साल में 4-5 बार यहां आती रहती हैं। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और रॉबर्ट वाड्रा भी यहां कई बार आ चुके हैं।