Published On: Sat, May 31st, 2025

सेफ्टी टैंक में जहरीली गैस ने ली जान: मुंगेर में हादसा, सेंटरिंग खोलते समय 5 मजदूर बेहोश, 1 की मौत – Munger News



मुंगेर के बरियारपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बिजयनगर गांव में शनिवार को एक सेफ्टी टैंक की सेंटरिंग खोलने के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से 5 मजदूर बेहोश हो गए। इनमें से एक मजदूर की मौत हो गई।

.

घटना अनिल मंडल के घर में नवनिर्मित सेफ्टी टैंक की सेंटरिंग खोलने के दौरान हुई। मजदूर एक-एक करके टैंक में उतरे और बेहोश होने लगे। वहीं ग्रामीणों की माने तो अनिल मंडल के घर में बने शौचालय की सेफ्टी टैंक दो महीना पहले बना था। स्थानीय लोगों ने रस्सी के सहारे एक मजदूर को बाहर निकाला। शेष चार को निकालने के लिए टैंक की दीवार तोड़नी पड़ी।

तीन मजदूरों का इलाज जारी

मृतक की पहचान राजेश मंडल (26) के रूप में हुई है, जो छंगुरी मंडल का पुत्र था। घायल मजदूरों में सौरव कुमार (26), सुदय मंडल (45), शशि कुमार (35) और कैलास मंडल (40) शामिल हैं। सभी बिजयनगर गांव के निवासी हैं।

घायलों को पहले बरियारपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी को मुंगेर सदर अस्पताल भेजा गया। वहां डॉक्टर हेमंत कुमार ने राजेश मंडल को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन मजदूरों का इलाज जारी है।

सदर अस्पताल ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करा रही है। घटना से परिजनों में शोक की लहर है।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>