सेक्स रैकेट का खुलासा, बांग्लादेशी महिला समेत 2 लोग धराए: विदेशी के बारे में विदेश मंत्रालय को दी जा रही सूचना, सियालदह के रास्ते दरभंगा पहुंची – Darbhanga News

दरभंगा पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान एक बांग्लादेशी महिला सहित एक पुरुष को हिरासत में लिया है। जिनसे नगर पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य और सदर एसडीपीओ अमित कुमार पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद सिटी एसपी ने कहा क
.
दोनों अभियुक्त को लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बेता मुहल्ला से हिरासत में लिए गए हैं। महिला के पास पासपोर्ट भी मिला है। पुलिस बांग्लादेशी महिला के बारे में विदेश मंत्रालय को भी जानकारी दे रही। ताकि उसकी सही पहचान हो सके। पूछताछ के क्रम में महिला ने बताया कि पश्चिम बंगाल के रास्ते सियालदह होते हुए दरभंगा पहुंची थी। हालांकि विशेष जानकारी पुलिस ने नहीं दी है।
धंधे में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही
नगर पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने कहा कि लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बेता में देह व्यापार के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी। वरीय पुलिस अधिकारी के निर्देश पर एक टीम गठित कर छापेमारी की गई तो मौके से एक महिला और एक पुरुष को हिरासत में लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। महिला ने अपना मूल देश बांग्लादेश बताया है। धंधे में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।