Published On: Tue, Dec 31st, 2024

सुवेंदु बोले-BJP सत्ता में आई तो ममता जेल में होंगी: कहा- CM ने संदेशखली की महिलाओं पर झूठे केस कराए; जनता और भाजपा इसे नहीं भूलेगी


  • Hindi News
  • National
  • Shubhendu Adhikari Said If BJP Comes To Power Then Mamta Will Be In Jail

नॉर्थ 24 परगना7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
शुभेंदु अधिकारी ने कहा- टीएमसी ने बशीरहाट लोकसभा में जीत हासिल की थी। क्योंकि उनको मुस्लिम वोट मिला था। - Dainik Bhaskar

शुभेंदु अधिकारी ने कहा- टीएमसी ने बशीरहाट लोकसभा में जीत हासिल की थी। क्योंकि उनको मुस्लिम वोट मिला था।

कोलकाता में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार ने संदेशखाली की महिलाओं पर झूठे केस किए और उन्हें गिरफ्तार किया। बीजेपी की सरकार सत्ता में आई तो जांच आयोग बनाया जाएगा। ममता बनर्जी को भी जेल भेजा जाएगा।

उन्होंने कहा-

QuoteImage

CM के इरादे बुरे हैं। ममता ने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले संदेशखली में महिलाओं की गिरफ्तारी की साजिश रची। शाहजहां शेख जैसे नेताओं के अत्याचारों के खिलाफ विरोध करने पर महिलाओं पर झूठे आरोप लगाए और गिरफ्तार किया।

QuoteImage

सुवेंदु अधिकारी मंगलवार को उत्तर 24 परगना जिले के सुंदरबन में रैली संबोधित करने पहुंचे थे। एक दिन पहले ममता बनर्जी ने यहीं पर कार्यक्रम किया था। संदेशखाली की घटना के बाद पहली बार वे यहां पहुंची थीं।

ममता ने कहा था कि संदेशखाली में विरोध-प्रदर्शन को भड़काने के लिए भारी मात्रा में पैसों का दुरुपयोग किया गया था। लेकिन मैं इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहूंगी। फर्जी चीजें ज्यादा नहीं चलती हैं।

सुवेंदु बोले- TMC ने बशीरहाट सीट मुस्लिम वोट के कारण जीती

QuoteImage

बशीरहाट लोकसभा सीट टीएमसी ने जीती, इसके कारण मुस्लिम वोट बैंक है। संदेशखाली विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी आगे थी। अगले विधानसभा चुनाव में बीजेपी यहां से जीतेगी। क्योंकि हिंदू पहले से ही एकजुट हो चुके हैं। उन्होंने टीएमसी का उत्पीड़न देखा है।

QuoteImage

ममता ने कहा था – हमें फर्जी लोगों को खत्म करना होगा 30 दिसंबर की रैली में ममता ने कहा था कि संदेशखाली में फर्जी खबरें फैलाने के लिए बहुत पैसा खर्च किया गया है। मैं चाहती हूं कि संदेशखली के लोग दुनिया में नंबर 1 बनें। हमें साजिश, धमकियों और फर्जी लोगों को खत्म करना होगा।

उन्होंने कहा था कि भाजपा के पास बहुत पैसा है। इस पैसे का सोर्स सही नहीं है। इसलिए उस पैसे को मत उठाओ। ये झूठ की पार्टी है। उनके झूठ से प्रभावित मत होइए।अगर संदेशखली में कुछ भी होता है तो मुझे एक सेकेंड में पता चल जाएगा। अगर मैं (दीदी) आपसे कुछ वादा करती हूं तो मैं उसे जरूर पूरा करूंगी। मैं यहां के लोगों का चौकीदार हूं।

खबरें और भी हैं…

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>