Published On: Mon, Jun 9th, 2025

सिरसा के नया राजपुरा में 5 माह से अधूरी सड़क: टाइल न लगने से उड़ रही धूल, दुकानदारों का सामान खराब – dabwali News

Share This
Tags


नया राजपुरा में अधूरा पड़ा सड़क का निर्माण।

सिरसा जिले के नया राजपुरा गांव में मुख्य गली का निर्माण कार्य पिछले 5 महीने से अधूरा पड़ा है। ठेकेदार ने पत्थर बिछाने के बाद इंटरलॉक टाइल लगाने का काम रोक दिया है। वहीं गली में उड़ती धूल से स्कूली बच्चों, दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी का सामना कर

.

बुजुर्ग सांस की बीमारी से परेशान

वहीं मुख्य गली में स्थित गुरुद्वारा साहिब और दुकानों में धूल से दुकानदारों का सामान खराब हो रहा है। गर्मी के मौसम में स्थिति और भी बिगड़ गई है। लोगों के घरों में गर्म धूल प्रवेश कर रही है। विशेष रूप से सांस की बीमारी से पीड़ित बुजुर्गों को अधिक परेशानी हो रही है। ठेकेदार ने कार्य के दौरान पानी का छिड़काव भी नहीं किया।

ग्रामीणों ने दी चेतावनी

ग्रामीण मिठू कंबोज, मनप्रीत कंबोज, ठंडू राम कंबोज, बिट्टू, रवि कंबोज, एडवोकेट जगदीश कंबोज और अंकुश काशीराम सहित ग्रामीणों ने प्रशासन से निर्माण कार्य जल्द पूरा करवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते काम पूरा नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन और संबंधित विभाग की होगी।



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>