सांप के डसने से महिला की मौत: दीवार से कपड़े उतारने के दौरान हुआ हादसा, इलाज में देरी के कारण गई जान – Gopalganj News
![](https://net4newsonline.in/wp-content/uploads/2024/05/ad6-min.jpg)
गोपालगंज के सिधवलिया थाना क्षेत्र के शेर गांव में 45 वर्षीय महिला को सांप ने डस लिया। महिला बेहोश होकर गिर गई थी। परिजन उसे इलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल में ले गए। जहां से डॉक्टर ने गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन सदर अस्पताल पहुंचते ही
.
मृतका सुगांति देवी अपने घर के दीवार से कपड़ा उतारने गई थी। इसी बीच सांप ने उंगली में डस लिया। महिला ने अपने परिजनों को जानकारी दी।
सदर अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
महिला के पति रमेश प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि हाथ में कुछ काट लिया है। उसे स्थानीय डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे। वहां से महिला को फिर से घर ले आए। लेकिन कुछ ही देर के बाद स्थिति बिगड़ने लगी। परिजन दोबारा डॉक्टर के पास पहुंचे। जिसके बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल पहुंचते ही महिला ने दम तोड़ दिया।