सहरसा में मालगाड़ी चढ़ा मजदूर,हाईटेंशन तार की चपेट में आया: करंट लगने से नीचे गिरा; सदर अस्पताल में चल रहा इलाज – Saharsa News

सहरसा-मानसी रेलखंड के कोपरिया स्टेशन पर रविवार की दोपहर एक युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। जिससे वह बूरी तरीके से झुलस गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत युवक को सलखुआ पीएचसी में भर्ती कराया। वहां से बेहतर इलाज के लिए उसे सहरसा सदर अस्पताल
.
घायल की पहचान पहचान मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के रहटा वार्ड 11 निवासी एजाजुल शाह के रूप मे हुई है। मिली जानकारी के अनुसार एजाजुल शाह स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी पर चढ़ गया। जहां हाईटेंशन तार को छूने से वह बुरी तरह झुलस गया।
सोशल मीडिया से मिली हादसे की जानकारी
जख्मी की पत्नी जुमली खातून ने बताया कि एजाजुल सुबह रोज की तरह घर से मजदूरी करने के लिए निकले था। परिवार उसे ढूंढ रहा था। सोशल मीडिया से उन्हें हादसे की जानकारी मिली।
अक्सर हो रहे हादसे
स्थानीय लोगों के अनुसार कोपरिया स्टेशन पर कई दिनों से एक मालगाड़ी खड़ी है। इससे पहले भी इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं। एजाजुल का ससुराल सलखुआ में है। हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। जख्मी अभी बोलने की स्थिति में नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।