सलमान की मूवी में शारदा सिन्हा को मिले थे ₹76: हम आपके हैं कौन में गाने गाए, मैंने प्यार किया, वासेपुर का सॉन्ग भी फेमस – Patna News

दिल्ली AIIMS में मंगलवार को लोक गायिका शारदा सिन्हा ने आखिरी सांस ली। वो 72 साल की थीं। बीते 11 दिनों से वो अस्पताल में भर्ती थीं। शारदा सिन्हा ने हिंदी में काफी कम गाने गाए। लेकिन, बॉलीवुड में उनके गाए सभी गानों को दर्शकों का खूब प्यार मिला। उनके गा
.
सलमान खान की दूसरी सुपरहिट फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ का ‘बाबुल जो तूने सिखाया’ गाना भी उन्होंने गाया था। यह गाना भी काफी लोकप्रिय हुआ था। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस मूवी ने उस समय 72 करोड़ से ज्यादा रुपए का कलेक्शन किया था। जबकि, मैंने प्यार किया मूवी ने भी 45 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
‘कहे तोसे सजना’ गाने के बाद शारदा सिन्हा ने लंबे समय तक बॉलीवुड गाने नहीं गाए। उसके बाद साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘गैंग्स आफ वासेपुर’ में ‘तार बिजली से पतले हमारे पिया’ को भी उन्होंने अपनी खूबसूरत आवाज दी थी। उनका यह गाना भी दर्शकों की जुबां पर चढ़ गया। वेब सीरीज ‘महारानी’ में उनके ‘निरमोहिया’ गाने को खूब पसंद किया गया था।

अचानक मिला था राजश्री प्रोडक्शन से ऑफर
दो साल पहले दैनिक भास्कर ने शारदा सिन्हा से खास बातचीत की थी। जिसमें उन्हें बॉलीवुड में गाने का ऑफर कैसे मिला, इसे लेकर किस्सा शेयर किया था। उन्होंने बताया- ‘मैं 1988 में एक भोजपुरी फिल्म ‘माई’ के गाने की रिकॉर्डिंग के लिए मुंबई गई थी। बगल के ही बिल्डिंग में राजश्री प्रोडक्शन का ऑफिस था। तब तक मेरे कई गाने और लोकगीत लोगों के बीच आ चुके थे और लोकप्रिय थे।
1983 में मैंने मैथिली कोकिल विद्यापति के लिए श्रद्धांजलि गीत रिकॉर्ड किया था। ये एक तरह का क्लासिकल लोकगीत था, ये तारा चंद्र बड़जात्या जी को सुनना बहुत पसंद था। जब उन्हें पता चला कि मैं मुंबई में हूं तो उन्होंने मुझे मिलने के लिए बुलाया। मुंबई आने पर मैं उनसे मिली तो उन्होंने मुझे मेरे गानों के लिए बधाई दी और मुझे ‘मैंने प्यार किया’ का फेमस गाना ‘कहे तोसे सजना ये तोहरी सजनिया’ गाने का ऑफर दिया।’

शारदा सिन्हा ने सलमान की 2 फिल्म में गाने गाए, दोनों ही हिट रहे।
लता जी के गाए गानों की लिस्ट में एक गाना मेरा भी था
शारदा सिन्हा ने कहा था- ”मैंने प्यार किया’ फिल्म के अधिकतर गाने लता जी ने गाए थे। उस फिल्म में मेरा भी एक गाना होना सौभाग्य की ही बात थी। इस गाने के बाद बॉलीवुड के लिए मैंने दूसरे कई गाने गाए।’
‘‘बाबुल जो तुमने सिखाया’, ‘तार बिजली से पतले हमारे पिया’ कुछ ऐसे गाने हैं, जो लोगों ने बहुत पसंद किए। बॉलीवुड से मेरा कुछ ऐसा रिश्ता है कि उन्हें जब भी लगता है कि किसी गाने को मेरी आवाज की जरूरत है, वहां से मुझे बुलावा आ जाता है।’
कई भाषाओं में गाना गाया
मैथिली, मगही और भोजपुरी भाषा की सबसे प्रसिद्ध गायिकाओं में यदि किसी की गिनती होती है तो उसमें सबसे आगे शारदा सिन्हा का नाम आता है। हाल में उन्होंने महारानी-2 वेब सीरीज के लिए भी गाना गया था। छठ पर्व के समय में न केवल बिहार बल्कि बिहार के बाहर भी उनके गाए गाने सुनाई देते हैं।

इसे भी पढ़िए…
शारदा सिन्हा के गाने से नाराज हुई थी सास:2 दिन तक नहीं खाया था खाना; कहा- घर में भजन तक ठीक है, बाहर नहीं चलेगा

लोक गायिका शारदा सिन्हा का 72 साल की उम्र में दिल्ली एम्स में निधन हो गया। बीते 11 दिनों से वो अस्पताल में भर्ती थीं। शारदा सिन्हा को बचपन से ही संगीत में काफी रुचि थी। संगीत के लिए उनकी लगन देखकर पिता ने भारतीय नृत्य कला केंद्र में प्रवेश दिला दिया था। जहां वो हिंदी, मैथिली, भोजपुरी, भाषाओं में कई गीत गाने वाली इस लोक गायिका को भारत सरकार ने पद्मश्री और पद्मभूषण से सम्मानित किया, लेकिन उनके लिए गाना आसान नहीं रहा। जब उनकी शादी हुई तो उनकी सास ने गाने पर पाबंदी लगा दी थी। गाना गाने की जिद करने पर सास ने कई दिनों तक खाना नहीं खाया था, लेकिन पति बृजकिशोर सिन्हा और ससुर ने उस समय उनका साथ दिया था। पूरी खबर पढ़िए।