समस्तीपुर में विश्व जनसंख्या दिवस पखवाड़ा का आयोजन: लोगों को किया जागरूक, सिविल सर्जन बोले- जनसंख्या बढ़ोतरी चिंता का विषय है – Samastipur News
![](https://net4newsonline.in/wp-content/uploads/2024/05/ad6-min.jpg)
समस्तीपुर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से सदर अस्पताल परिसर में विश्व जनसंख्या दिवस पखवाड़ा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. एसके चौधरी ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विश्व में जिस तरह से जनसंख्या विस्फोट जारी है। यह आने वाला
.
जनसंख्या बढ़ोतरी चिंता का विषय है
भारत जैसे कृषि प्रधान देश में भी जनसंख्या बढ़ोतरी चिंता का विषय है। जनसंख्या नियंत्रण को लेकर हम सबको ही जागरूक होना होगा। अब हम दो हमारे दो के बदले ‘हम दो और हमारे एक’ ही पर पार्टी विकसित करनी होगी।
सिविल सर्जन ने बताया कि इस पखवाड़ा आयोजन के पीछे लोगों को जनसंख्या विस्फोट के बारे में जानकारी देना है और उन्हें सजग बनाना है। घर में ज्यादा बच्चा आर्थिक परेशानी का भी एक मुख्य कारण बनता है। कम बच्चे हो तो उसका लालन-पालन बेहतर तरीके से हो पाता है।
![उद्घाटन करते सिविल सर्जन डॉ. एसके चौधरी](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/07/11/img2024071115265635_1720692288.jpg)
उद्घाटन करते सिविल सर्जन डॉ. एसके चौधरी
जनसंख्या नियंत्रण के उपायों पर की गई चर्चा
इस दौरान प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। जनसंख्या नियंत्रण को लेकर विभिन्न काउंटर पर काउंसलरों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। परिवार नियोजन से लेकर जनसंख्या नियंत्रण के अन्य उपायों पर भी चर्चा की गई। इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे लोगों को भी अहम जानकारी दी गई।
![लोगों को जागरूक करने के लिए प्रदर्शनी लगाई गई](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/07/11/img2024071115272443_1720692321.jpg)
लोगों को जागरूक करने के लिए प्रदर्शनी लगाई गई
कार्यक्रम में अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों ने लिया हिस्सा
कार्यक्रम में अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर गिरीश कुमार के अलावा हेल्थ मैनेजर विश्वजीत राणा, राज्य स्वास्थ्य समिति के डॉक्टर ज्ञानेंद्र कुमार, एएनएम स्कूल की एच एम समेत अस्पताल के डॉक्टर और कर्मियों ने भाग लिया। जिला प्रतिनिधि पिरामल और ANM स्कूल की छात्राएं मौजूद थीं।