सदर अस्पताल को मिला एनेस्थिसिया वर्क स्टेशन: बेगूसराय में सभी हेल्थ सब सेंटर को गिरिराज सिंह ने दिया ANC किट; गर्भावस्था जांच में होगी आसानी – Begusarai News

बेगूसराय की सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग, योजना विकास विभाग व आईओसी के सीएसआर फंड से सरकारी अस्पताल को उपलब्ध कराई गई, सामग्रियों का उद्घाटन गया। इसकी लागत 3 करोड़ 47 लाख 6 हजार 500 रूपया है।
.
आईओसी गेस्ट हाउस में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पहुंचे। यहां MLA कुंदन कुमार, डीएम तुषार सिंगला व बरौनी रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक सत्य प्रकाश उपस्थित रहे। केंद्रीय मंत्री ने योजना के तहत हेल्थ सबसेंटर के लिए एएनसी किट, सदर अस्पताल के लिए एनेस्थिसिया वर्क स्टेशन व अल्ट्रासाउंड मशीन और रोटरी ब्लड बैंक को ब्लड सेपरेटर मशीन सौंपा।
304 हेल्थ सबसेंटर्स में गर्भावस्था की जांच के लिए एएनसी किट उपलब्ध कराया गया। जिसकी प्राक्कलित राशि 1 करोड़ 79 हजार एक सौ बीस रूपए है।
स्वास्थ्य व्यवस्था काफी बेहतर होगी
एएनसी किट उपलब्ध होने से जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था काफी बेहतर होगी। एएनसी किट गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को दी जाने वाली चिकित्सा देखभाल में आवश्यक उपकरण है। इसका उद्देश्य गर्भावस्था के दौरान महिला और भ्रूण के बेहतर स्वास्थ्य को सुनिश्चित करना है। इससे ग्रामीण और सुदूर क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य व्यवस्था का सीधा फायदा मिलेगा।

डीएम ने जानकारी दी है।
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के बरौनी रिफाइनरी के सीएसआर फंड से 1 करोड़ 43 लाख 90 हजार रुपए की लागत से उपलब्ध कराई गई। 1 एनेस्थीसिया वर्क स्टेशन और 3 अल्ट्रासाउंड मशीन सदर अस्पताल को सौंपा गया है। जबकि, 1 ब्लड सेपरेटर मशीन रोटरी ब्लड बैंक को उपलब्ध कराया गया है।
ब्लड बैंक को मशीन किया डोनेट
ब्लड (प्लाजमा) सेपरेटर मशीन सदर अस्पताल को ही दिया जाना था। लेकिन सदर अस्पताल में पहले से उपलब्ध रहने के कारण बेगूसराय में रोटरी क्लब के माध्यम से संचालित ब्लड बैंक को डोनेट किया गया है। इसके साथ ही दिए गए मशीन में से एक अल्ट्रासाउंड मशीन अनुमंडल अस्पताल तेघड़ा और एक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बछवाड़ा को दिया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग की 24 लाख 16 हजार 5 सौ रुपए की कुल तीन योजनाओं का उद्घाटन भी किया गया। जिसमें रोगी कल्याण समिति मद से सदर अस्पताल के दक्षिणी निकास द्वार से मुख्य सड़क तक 6 लाख 900 रुपए की लागत से बने पीसीसी, 7 लाख 68 हजार 100 रुपए से बने सदर अस्पताल के दक्षिणी निकास द्वार और पार्किंग क्षेत्र निर्माण काम का उद्घाटन किया गया।
सदर अस्पताल में जांच घर का उद्घाटन
सदर अस्पताल में 10 लाख 47 हजार 5 सौ रुपए की लागत से बने जांच घर का भी उद्घाटन किया गया है। इसके साथ ही आज से 14 जून तक चलने वाले आयुष्मान भारत विशेष अभियान का शुभारंभ किया गया। इस विशेष अभियान में जनवितरण केन्द्र और सभी अस्पतालों में भी आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा।

गिरिराज सिंह ने उद्घाटन किया है।
गिरिराज सिंह ने मशीन दिया, प्रेग्नेंसी जांच के लिए किट और सभी व्यवस्था दिया गया है। आयुष्मान भारत कार्ड बनाने में पीछे थे, अब 51 प्रतिशत से अधिक हो गया है। राज्य और केंद्र की सरकार सभी सुविधा दिलवा रही है। जितने भी राशन कार्ड धारी हैं, वह पूरे परिवार के साथ राशन की दुकान पर जाएं और आयुष्मान कार्ड बनवाएं, सरकारी फायदा लें। 70 साल से अधिक उम्र के जो भी लोग हैं, सभी लोग आयुष्मान कार्ड जरूर बनवाएं।