Published On: Sun, Jan 5th, 2025

सड़क हादसे में रेलवे कर्मचारी की मौत: बाढ़ में तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक में मारी टक्कर, घर लौटते समय हुआ हादसा – Patna News



बाढ़ में तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक में टक्कर मार दी। आनन-फानन में गंभीर हालत में बाइक सवार को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई। घटना मोकामा-पटना फोरलेन के पास सक्सोहरा रोड की है।

.

मृतक की पहचान लदमा निवासी उमाकांत शर्मा के तौर हुई है। उमाकांत रेलवे में जॉब करते थे। दानापुर में उनकी पोस्टिंग थी। रविवार को छुट्टी के दिन अपने गांव से नाथचक जा रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आ गए।

हादसे के बाद चालक मौके से फरार

बाढ़ थाना के सब इंस्पेक्टर रविरंजन सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों से डायल-112 टीम को सड़क हादसे की सूचना मिली थी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बाइक सवार को अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद हाइवा चालक मौके से फरार हो गया। मामले की छानबीन की जा रही है।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>