सड़क हादसे में पैक्स प्रबंधक की मौत: औरंगाबाद से लौट रहे थे, रास्ते में अज्ञात वाहन ने मार दी टक्कर; इलाज के दौरान गई जान – Aurangabad (Bihar) News

औरंगाबाद भदवा पथ के रफीगंज थाना क्षेत्र के माड़ीपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन गया मगध मेडिकल रेफर कर दिया गया। जहां घायल के इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक क
.
मृतक गोरडिहा पंचायत के पैक्स प्रबंधक थे और करीब 2 साल से वह पैक्स प्रबंधक का कार्य कर रहे थे। घटना के संबंध में बताया जाता है कि औरंगाबाद से किसी कार्य को लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ।

मृतक राहुल कुमार का फाइल फोटो।
मृतक राहुल की 3 साल पहले हुई थी शादी
मृतक राहुल कुमार की 3 साल पहले सोनाली कुमारी के साथ शादी हुई थी। एक बेटी है जो 14 माह की है। राहुल एक सामाजिक कार्यकर्ता थे। वे छात्र राजनीति में राजद पार्टी में सक्रिय रहे हैं। मां-पिता के इकलौते बेटे थे। घटना परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के पिता डॉक्टर उदय यादव एक निजी क्लीनिक चलाते हैं। घटना की जानकारी छात्र राजद नेता सोनू यादव ने दी।