Published On: Wed, Jun 4th, 2025

संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक: रिजिजू बोले- सरकार नियमों के तहत चर्चा को तैयार; जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव संभव


  • Hindi News
  • National
  • Parliament Monsoon Session 2025 Date Schedule Update; Kiren Rijiju | BJP Congress

नई दिल्ली12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को संसद की मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान किया। - Dainik Bhaskar

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को संसद की मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान किया।

संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होगा। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को नई दिल्ली में इसकी जानकारी दी। रिजिजू ने बताया कि यह सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा।

किरेन रिजिजू ने कहा- सरकार नियमों के तहत सत्र में किसी भी विषय पर चर्चा को तैयार हैं। साथ ही बताया कि सत्र के दौरान जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पेश हो सकता है।

सरकार ने मानसूत्र सत्र का ऐलान विपक्ष के ‘स्पेशल सेशन’ की मांग के बीच की है। विपक्ष पहलगाम हमला, ऑपरेशन सिंदूर और भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बयान पर चर्चा की मांग कर रहा है।

इंडिया गठबंधन के 17 दलों ने 3 जून को नई दिल्ली में बैठक की। इसमें स्पेशल सेशन बुलाने के लिए पीएम मोदी को लेटर लिखा। मोदी सरकार 3.0 और ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह संसद का पहला सत्र होगा।

रिजिजू बोले- पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा को तैयार रिजिजू ने कहा- सरकार का कहना है कि संसद के आगामी मानसून सत्र के दौरान विपक्ष अगर नियमों के तहत चर्चा की मांग करता है, तो हम पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए तैयार हैं। आगामी सत्र के दौरान सरकार इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की भी तैयारी में हैं।

रिजिजू ने कहा- वर्मा के महाभियोग प्रस्ताव पर सभी को एकजुट रहना जरूरी

दिल्ली हाईकोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर किरेन रिजिजू ने कहा, ‘जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग न्यायपालिका में भ्रष्टाचार से जुड़ा मामला है। इसमें किसी भी तरह की राजनीति की गुंजाइश नहीं है।

उन्होंने कहा- हर पार्टी के लिए अलग-अलग राजनीतिक रुख अपनाने की कोई गुंजाइश नहीं है। हम एकजुट रुख रखना चाहेंगे इसलिए पूरी संसद को इस मामले पर चर्चा करने और आगे बढ़ने के लिए एक साथ आना होगा। मैं सभी राजनीतिक दलों के बीच आम सहमति बना रहा हूं। इसके लिए मैंने प्रमुख नेताओं के साथ चर्चा शुरू कर दी है।’

TMC नेता बोले- मोदी सरकार संसद से डरती है

संसद के मानसून सत्र के तारीखों का ऐलान होने पर TMC नेता डेरेक ओ’ब्रायन ने केंद्र सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा, मोदी सरकार संसद से डरती है, इसलिए विशेष सत्र से भाग रही है। उन्होंने इसे “Parliamentophobia” नाम की बीमारी बताया, जिसमें सरकार संसद का सामना नहीं करती।

2024 मानसून सत्र की मुख्य बातें…

वक्फ एक्ट संशोधन बिल पेश, लेकिन अब JPC में

8 अगस्त को लोकसभा में केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने वक्फ कानून (संशोधन) बिल पेश किया था। लेकिन अब केंद्र सरकार ने संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) को भेज दिया। इस बिल का विपक्षी दलों ने विरोध किया।

48.20 लाख करोड़ का बजट पेश, सहयोगी पार्टीयों को फायदा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 23 जुलाई को लगातार सातवीं बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड बनाया। 1 घंटे 23 मिनट के भाषण में उनका फोकस शिक्षा, रोजगार, किसान, महिला और युवाओं पर रहा। इसके अलावा नीतीश कुमार के बिहार और चंद्रबाबू नायडू के आंध्र प्रदेश पर केंद्र सरकार मेहरबान रही।

बजट में नई टैक्स रिजीम चुनने वालों के लिए अब 7.75 लाख तक की इनकम टैक्स फ्री हो गई है। यानी उन्हें 17.5 हजार रुपए का फायदा हुआ है। पहली नौकरी वाले जिनकी सैलरी 1 लाख रुपए से कम होगी, उन्हें सरकार अधिकतम 15 हजार रुपए तीन किश्तों में देगी।

मोदी सरकार 3.0 बिहार के CM नीतीश कुमार की JDU और आंध्र प्रदेश के CM चंद्रबाबू नायडू की TDP के भरोसे केंद्र में सत्ता चला रही है। वित्त मंत्री ने बिहार में इंफ्रा और अन्य प्रोजेक्ट्स के लिए 58 हजार 900 करोड़ रुपए और आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती के विकास के लिए 15 हजार करोड़ रुपए की घोषणा की। पूरी खबर पढ़ें…

अग्निवीर और जातिगत जनगणना पर विवाद हुआ

संसद सत्र के सातवें दिन 30 जुलाई को अग्निवीर और जातिगत जनगणना पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर, राहुल गांधी और अखिलेश यादव भिड़ गए। अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि आपके बोलने के लिए पर्ची आती है। उधार की बुद्धि से राजनीति नहीं चलती।

ठाकुर ने फिर कहा- आजकल कुछ लोगों पर जाति जनगणना का भूत सवार है। जिसको जाति का पता नहीं, वो जाति जनगणना कराना चाहते हैं। इस पर विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। राहुल गांधी ने अनुराग ठाकुर पर गाली देने का आरोप लगाया। अखिलेश भी बोले- कोई किसी की जाति कैसे पूछ सकता है।

जयशंकर संसद में बोले- बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हमले हुए

बांग्लादेश के ताजा हालात पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 6 अगस्त को संसद के दोनों सदनों में बयान दिया। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश राजनीतिक संकट से जूझ रहा है। वहां के हालात पर भारत सरकार की नजर है।

जयशंकर ने आगे कहा कि बांग्लादेश में लोग सड़कों पर हैं। वहां हिंदुओं को निशाना बनाया गया है। यह चिंता की बात है। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर भी हमला किया, जिसके बाद हालात बिगड़े। उन्होंने यह भी बताया कि इस्तीफे के बाद शेख हसीना ने भारत आने की इजाजत मांगी थी। इसके बाद भारत सरकार ने उनके आने की व्यवस्था की।

—————————-

ये खबर भी पढ़ें…

ऑपरेशन सिंदूर पर I.N.D.I.A ब्लॉक की बैठक, 16 दल शामिल, PM से संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर संसद का विशेष सत्र बुलाने के लिए I.N.D.I.A ब्लॉक की मंगलवार को नई दिल्ली में बैठक हुई। इसमें 16 विपक्षी पार्टियों ने हिस्सा लिया। TMC सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने जानकारी दी कि सभी दलों ने PM को पत्र लिखकर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की गई है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>