शेल्टर होम मामले में सरकार पर्दा डाल रही है: माले का आरोप- PMCH में भर्ती लड़कियों से मिलने नहीं दिया, मजिस्ट्रेट बदतमीजी से पेश आए – Patna News

पटना के पटेलनगर स्थित शेल्टर होम में खिचड़ी खाने के बाद 7 नवंबर को यहां रहने वाली लड़कियों की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में PMCH में भर्ती कराया गया। जहां 2 लड़कियों की मौत हो गई, जबकि 9 का इलाज इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। इस मुद्दे पर भाकपा माले राज्य
.
बुधवार को PMCH में भर्ती लड़कियों से मिलने के लिए एमएलसी शशि यादव के नेतृत्व में आइसा-ऐपवा की टीम पहुंची, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। टीम में शामिल सदस्यों ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार घटना पर पर्दा डालने में लगी हुई है। मौके पर मौजूद मजिस्ट्रेट बदतमीजी से पेश आए। माले ने उक्त मजिस्ट्रेट के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
वहीं, टीम में शामिल अन्य नेताओं ने कहा कि नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल में कुल 13 लड़कियां आई थीं। 2 की मौत हो चुकी है। 2 को डिस्चार्ज कर दिया गया है। एक आईसीयू में भर्ती है। सात का इलाज सामान्य वार्ड में चल रहा है। कुल 12 लड़कियों के बारे में जानकारी मिली है, लेकिन एक का कुछ पता नहीं है। प्रशासन के पास इसका कोई जवाब नहीं है। गिनती में यह अंतर्विरोध क्यों है।

पटेल नगर स्थित आसरा गृह पहुंची माले-एपवा टीम।
माले नेताओं ने आगे कहा कि भोजन का जो चार्ट है। उसके अनुसार 7 नवंबर दिन गुरुवार को भोजन में खिचड़ी का कोई प्रावधान नहीं है। कुल मिलाकर कई प्रकार के संदेह खड़े हो रहे हैं। 12 नवंबर को शेल्टर होम की रिपोर्ट के अनुसार 10 लड़कियां पीएमसीएच में भर्ती हैं। कुल 43 लड़कियां इस आश्रय गृह में रहती हैं।
टीम में आइसा की राज्य अध्यक्ष प्रीति, आइसा नेता नीरज यादव, मयंक यादव और ऐपवा की नेता अनुराधा देवी और रेखा देवी शामिल थी।