Published On: Fri, Nov 22nd, 2024

शिमला आ रहे राहुल और सोनिया गांधी: छराबड़ा से महाराष्ट्र-झारखंड के चुनावी नतीजों पर रखेंगे नजर; एक-दो दिन बाद आ सकती हैं प्रियंका – Shimla News


कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी।

केंद्र में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी कुछ देर बाद शिमला पहुंचेंगे। दोनों नेता शिमला से महाराष्ट्र और झारखंड के चुनावी नतीजों पर नजर रखेंगे।

.

सूत्रों की माने तो राहुल और सोनिया अगले कुछ दिन शिमला के छराबड़ा में रुकेंगे। एक-दो दिन बाद प्रियंका गांधी भी छराबड़ा आ सकती हैं। सूचना के अनुसार, सोनिया गांधी शाम सात बजे तक और राहुल गांधी रात 9 बजे तक छराबड़ा पहुंच सकते हैं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी।

शिमला के छराबड़ा में प्रियंका गांधी का पहाड़ी शैली में बना घर।

शिमला के छराबड़ा में प्रियंका गांधी का पहाड़ी शैली में बना घर।

प्रियंका ने छराबड़ा में बना रखा अपना घर

बता दें कि शिमला से करीब 14 किलोमीटर दूर प्रियंका गांधी ने पहाड़ी शैली में अपना घर बना रखा है। प्रियंका गांधी साल में सात-आठ बार यहां आती रहती है। राहुल और प्रियंका गांधी भी बीच बीच में यहां आते रहे हैं।

प्रियंका ने छराबड़ा में मनाई थी दिवाली

जब किसी राज्य में चुनाव संपन्न होते है तो उस दौरान भी तीनों नेता खासकर प्रियंका गांधी चुनावी थकान मिटाने छराबड़ा पहुंचते हैं। प्रियंका गांधी अपने पति रोबर्ट वाड्रा के साथ बीते माह छराबड़ा में ही दिवाली मनाकर वापस लौटी थी।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>