Published On: Tue, Nov 12th, 2024

शिंदे को युवक ने कांग्रेस दफ्तर के बाहर गद्दार कहा: काला झंडा दिखाया; सीएम गुस्से में दफ्तर में घुसे, कहा– आप ऐसा सिखाते हैं


मुंबई23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
घटना 11 नवंबर की रात मुंबई के साकीनाका इलाके की है। - Dainik Bhaskar

घटना 11 नवंबर की रात मुंबई के साकीनाका इलाके की है।

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे का एक वीडियो सोशल वायरल है। इसमें वे गुस्से में नजर आ रहे हैं और कांग्रेस उम्मीदवार के चुनाव कार्यालय में जाते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वे कहते हैं…’ऐसा सिखाते क्या आप लोग’?

PTI की रिपोर्ट के अनुसार 11 नवंबर की देर रात शिंदे अपने काफिले के साथ साकीनाका इलाके से गुजर रहे थे। इसी दौरान संतोष काटके नाम के युवक ने शिंदे को काला झंडा दिखाया और उन्हें गद्दार कहा। साथ ही उनके काफिले को रोकने की कोशिश की।

ये पूरी घटना कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व मंत्री नसीम खान के चुनावी कार्यालय के बाहर हुई, जिसका किसी ने वीडियो बनाया लिया। एक अधिकारी ने बताया कि संतोष कटके को सुरक्षाकर्मियों ने हिरासत में लेकर पुलिस को सौंपा था। हालांकि, उसे बाद में जाने दिया गया।

वहीं, मंगलवार को संतोष कटके अपने पिता के साथ उद्धव ठाकरे के घर मातोश्री पहुंचे। यहां दोनों का उद्धव ठाकरे ने स्वागत किया। दोनों ने शिवसेना (UBT) की सदस्यता ली। संतोष ने मीडिया को बताया कि एकनाथ शिंदे को देखते ही उसका गुस्सा फूट पड़ा था और उसने गुस्से में ऐसा बोल दिया।

15 सेकेंड के वीडियो में क्या-क्या नजर आया, देखिए

पहली तस्वीर- शिंदे कार में बैठे हुए हैं। वे अपने सुरक्षाकर्मियों और साथ मौजूद लोगों से कुछ कहते हैं।

पहली तस्वीर- शिंदे कार में बैठे हुए हैं। वे अपने सुरक्षाकर्मियों और साथ मौजूद लोगों से कुछ कहते हैं।

दूसरी तस्वीर- शिंदे कार से उतरते हैं और नसीम खान के कार्यालय की ओर बढ़ते हैं। इस दौरान वे कहते सुनवाई देते हैं कि 'ऐसा सिखाते क्या आप लोग'?

दूसरी तस्वीर- शिंदे कार से उतरते हैं और नसीम खान के कार्यालय की ओर बढ़ते हैं। इस दौरान वे कहते सुनवाई देते हैं कि ‘ऐसा सिखाते क्या आप लोग’?

तीसरी तस्वीर- शिंदे कार्यालय में अंदर जाते हैं। वहां बैठे लोग हाथ जोड़कर खड़े हो जाते हैं।

तीसरी तस्वीर- शिंदे कार्यालय में अंदर जाते हैं। वहां बैठे लोग हाथ जोड़कर खड़े हो जाते हैं।

शिंदे ने पूछा- ऐसे व्यवहार की सही मानते हैं शिंदे ने कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व मंत्री नसीम खान के कार्यालय में बैठे लोगों से पूछा कि क्या वे ऐसे व्यवहार को सही मानते हैं। थोड़ी देर चर्चा के बाद शिंदे वहां से चले जाते हैं।

प्रियंका चतुर्वेदी शिंदे के बेटे पर टिप्पणी की थी उद्धव गुट की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी कुछ समय पहले एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत पर टिप्पणी की थी। उन्होंने जून 2022 में कहा था- आप कौन हैं एकनाथ शिंदे? आप क्या हैं? आप एक गद्दार के अलावा कुछ नहीं हैं। आप जो भी करें, आप गद्दार के दाग से बच नहीं सकते। यह आपके परिवार को भी परेशान करेगा, जैसा कि फिल्म दीवार में हुआ था।

उद्धव गुट ने कहा था- 20 जून ‘गद्दार दिवस’ 20 जून 2022 में शिवसेना दो फाड़ हो गई थी। एकनाथ शिंदे की शिवसेना और उद्धव ठाकरे की शिवसेना। शिंदे और पार्टी के 39 अन्य विधायकों ने महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत कर दी थी। शिवसेना के दो हिस्से हो गए थे। इसके बाद शिवसेना, NCP और कांग्रेस की महा विकास अघाड़ी गठबंधन सरकार गिर गई थी।

शिंदे ने इसके बाद भाजपा के साथ मिलकर सरकार बना ली थी। चुनाव आयोग ने पार्टी का नाम एवं निशान ‘तीर-धनुष’ शिंदे गुट को दिया था। ठाकरे गुट का नाम शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) रखा गया था। बाद में ये विवाद सुप्रीम कोर्ट तक गया। सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया था कि शिंदे सरकार बनी रहेगी। इसके बाद साल 2023 में शिवसेना उद्धव ने 20 जून को गद्दार दिवस के रूप में बनाया था।

………………………………………….

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से जुड़ीं अन्य खबरें…

जिस चॉल में रहकर कभी फैक्ट्री में मछलियां छीलीं: वहीं 4 बार विधायक बने; उद्धव को झकझोरने वाले शिंदे की कहानी

एकनाथ शिंदे का जन्म 9 फरवरी 1964 को महाराष्ट्र के सतारा जिले के पहाड़ी जवाली तालुका में हुआ था। शिंदे के पिता संभाजी शिंदे एक किसान थे। बचपन में ही वो अपने परिवार के साथ ठाणे की एक मराठी बस्ती किसन नगर की चॉल में रहने चले आए थे। पिता ने शिंदे का दाखिला म्युनिसिपैलिटी के स्कूल में करवाया, लेकिन घर की आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से उन्हें स्कूल छोड़ना पड़ा। पूरी खबर पढ़ें…

शिंदे बोले- कांग्रेस खटाखट करती रही, एक रुपया नहीं दिया: हमने पटापट पैसे डाले; कठपुतली नहीं हूं

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने फ्रीबीज के मुद्दे को लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- कुछ लोग खटाखट खटाखट करते रह गए, लेकिन उन्होंने एक भी रुपया नहीं दिया। हमारी सरकार पटापट पटापट पैसे डालती है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>