शाहाबाद प्रक्षेत्र को मिला नया DIG: नए साल में सत्य प्रकाश ने किया पद भार ग्रहण, बांका के SP के रूप में थे कार्यरत – Sasaram News

रोहतास में नए साल के पहले दिन बुधवार को शाहाबाद के नए डीआईजी ने पद भार संभाल लिया है। आइपीएस सत्य प्रकाश ने डेहरी स्थित मुख्यालय में शाहाबाद डीआईजी का पदभार संभाला। उन्होंने निवर्तमान डीआईजी नवीन चंद्र झा से पद भार ग्रहण किया। बता दें कि सत्य प्रकाश
.
नवीन चंद्र झा 2009 बैच के IPS अधिकारी हैं। इनका शाहाबाद के डीआईजी के रूप में लगभग दो साल का कार्यकाल रहा, जिसमें इन्होंने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। अब इन्हें निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का डीआईजी बनाया गया है।

बता दें कि शाहाबाद डीआईजी के प्रक्षेत्र अंतर्गत चार जिले रोहतास, कैमूर, भोजपुर और बक्सर आते हैं। जिसका मुख्यालय रोहतास के डेहरी आन सोन में है।