Published On: Sat, May 31st, 2025

शादी के 5 दिन बाद दुल्हन प्रेमी के साथ फरार: पति को पानी लाने भेजा, फिर गेट खोलकर निकली; पिता बोले-3 लाख का कर्ज लेकर की थी शादी – Jamui News


जमुई के झाझा थाना क्षेत्र एक लड़की अपनी शादी के पांच दिन बाद अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पारसी गांव निवासी कारू दास ने 7 मई को बेटी की शादी बांका जिले के कटोरिया के तुलसी दास से की थी।दरअसल हुआ यूं कि नई-नवेली दुल्हन को प्यास

.

इस मौके का फायदा उठाकर दुल्हन अपने प्रेमी के साथ वहां से भाग गई। जब दूल्हा पानी लेकर वापस लौटा, तो उसने देखा कि दुल्हन गाड़ी से गायब है। घटना झाझा के मछली पट्टी चौक के पास की है। वहां इकट्ठी हुई भीड़ ने दुल्हन को खोजने की कोशिश की। लेकिन, तब तक वह अपने प्रेमी के साथ काफी दूर जा चुकी थी।

विदाई के लिए बना सामान दिखाते लड़की के पिता।

विदाई के लिए बना सामान दिखाते लड़की के पिता।

कर्ज लेकर की थी शादी

लड़की के पिता ने बताया कि शादी में पिता ने साढ़े तीन लाख रुपए का कर्ज लिया था। उन्होंने बताया कि 8 मई को बेटी ससुराल गई और 9 मई को परंपरा अनुसार पति के साथ मायके लौटी। फिर 12 मई को दोनों की विदाई हुई। जिसके लिए लड़की के पिता ने बेटी और दामाद को झाझा स्टेशन भेजा था।

पांच लोगों पर कराया FIR

घटना के बाद कारू दास ने 13 मई को झाझा थाने में राजू दास समेत पांच लोगों के खिलाफ अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई। उनका कहना है कि यह एक साजिश थी। पुलिस जांच में पता चला कि लड़की बालिग है और राजू से उसका पहले से प्रेम संबंध था।

माता-पिता इस बात को मानने से इनकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि अगर उन्हें पता होता तो शादी नहीं करते। कारू दास ने बताया कि बेटी की विदाई के लिए खास मिठाई और खाजा मंगवाया था। वह अब तक जस का तस रखा है। बेटी 18 दिन से लापता है।

जांच में जुटी पुलिस

झाझा थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है, और जल्द ही सच्चाई सामने लाने की कोशिश की जा रही है।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>