Published On: Fri, Aug 9th, 2024

शादी कर लौटे तो हो गया झगड़ा, दराती से काट दिया पत्नी का गला; कर ली खुदकुशी


शादी के तुरंत बाद ऐसा क्या हुआ कि दंपती की जीवनलीला ही समाप्त हो गई? कर्नाटक के कोलार में पति ने पत्नी की फसल काटने वाली दराती से गला काटकर हत्या कर दी। दोनों की एक दिन पहले ही में शादी हुई थी। जानकारी के मुताबिक 27 साल के कपड़ा विक्रेता नवीन की शादी 18 वर्षीय लिखिता से हुई थी। यह लव कम अरेंज मैरिज थी। शादी में दोनों ही परिवार हंसी खुशी शामिल हुए थे। शादी के तुरंत बाद नवीन लिखिता के परिवार को लेकर अपने चाचा के घर गया था।

थोड़ी देर बाद नवीन और लिखिता कमरे में चले गए। अंदर से झगड़े की आवाज आने लगी तो लोगों ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। दरवाजा नहीं खुला तो लोगों ने खिड़की से जाकर देखा। लिखिता खून से लथपथ फर्श पर पड़ी थी। पास में ही नवीन भी पड़ा था। दरअसल झगड़े के दौरान नवीन ने लिखिता पर दराती से हमला किया और उसका गला काट दिया। उसके बाद उसने खुद को भी मारने की कोशिश की।

रिश्तेदार दोनों को लेकर तुरंत आरएल जलप्पा अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने लिखिता को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो दिन अस्पताल में भर्ती रहने के बाद नवीन की भी जान चली गई। ऐंडरसोनपेट पुलिस नवीन के खिलाफ हत्या और खुदकुशी का मामला दर्ज किया है।

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक बेहद बर्बर घटना सामने आई है। यहां पति से झगड़े के बाद पत्नी उसे पीटते हुए घर से बाहर आई और पास पड़ी ईंट से उसका सिर कुचल दिया। इसके बाद भी गुस्सा शांत नहीं हुआ तो हाथ से उसका भेजा निकाल लिया और लाश के पास ही बैठी रही। यह वीभत्स घटना देखकर लोगों की रूह कांप गई।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>