Published On: Fri, Aug 9th, 2024

विशेष सहायता की पहली किश्त; बिहार की 5532 करोड़ की योजनाओं को केंद्र की मंजूरी, किस विभाग को कितनी रकम ?


बिहार में विकास को अब नई रफ्तार मिलेगी। आम बजट में बिहार को सड़क प्रोजेक्ट के लिए 26000 करोड़ के पैकेज की घोषणा हुई थी। इसके अलावा 21 हजार करोड़ के पावर प्लांट का भी ऐलान किया था। और अब केंद्र सरकार ने विशेष सहायता के तहत बिहार की 5532 करोड़ की योजनाओं की मंजूरी दी है। इस राशि को बिहार में बिजली, सड़क, स्वास्थ्य आदि के क्षेत्र में खर्च किया जाएगा। सबसे अधिक राशि ग्रामीण व शहरी सड़क निर्माण मद में डेढ़-डेढ़ हजार करोड़ दिया गया है। स्वीकृत राशि में से बिहार को फिलहाल 3651 करोड़ जारी कर दिया गया है।

वित्त विभाग के अनुसार केंद्र सरकार ने विशेष सहायता के तहत 5532 करोड़ में से सड़क निर्माण के लिए डेढ़ हजार करोड़ मंजूर किए हैं। जबकि शिक्षा विभाग को 500 करोड़, ऊर्जा विभाग को 700 करोड़, जल संसाधन को 332 करोड़, स्वास्थ्य को 700 करोड़, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को 300 करोड़ और ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए 15 सौ करोड़ मंजूर किया गया है। इन योजनाओं के लिए मंजूर की गई राशि किस्तों में जारी की जाएगी।

पहली किस्त के रूप में बिहार को 3651 करोड़ दिए गए हैं। इसके तहत सड़क निर्माण मद में 990 करोड़, ग्रामीण सड़क के लिए 990 रुपये,ऊर्जा को 462 करोड़ स्वास्थ्य के लिए 462 करोड़, शिक्षा विभाग के लिए 330 करोड़, जल संसाधन के लिए 219.12 करोड़, लोक स्वास्थ्य एवं अभियंत्रण के लिए 198.00 करोड़ जारी किये गये हैं। इस राशि को मौजूदा वित्तीय वर्ष में ही खर्च किया जाएगा। इस राशि पर अगले 50 वर्षोँ तक कोई ब्याज नहीं लगेगा।

मोदी बजट में बिहार को 26000 करोड़, बनेंगे 3 नए एक्सप्रेसवे

आपको बता दें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट में बिहार में सड़कों के अलग-अलग प्रोजेक्ट्स के लिए 26000 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए हैं।सीतारमण ने कहा कि केंद्र सरकार पूर्वोदय योजना के जरिए बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिसा और आंध्र प्रदेश की विकास योजना बनाएगी। अमृतसर-कोलकाता ओद्योगिक गलियारे पर बिहार के गया में एक औद्योगिक इकाई का विकास भी करने का समर्थन करते हैं। बिहार में तीन एक्सप्रेसवे का निर्माण करने की बात इस बजट में हुई है। ये तीनों एक्सप्रेस-वेपटना-पूर्णिया, बक्सर-भागलपुर, गया-दरभंगा हैं।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>