वक्फ संशोधन-बिल के लिए 31 मेंबर्स की JPC: इसमें 10 राज्यसभा सांसद; ओवैसी के साथ सपा के मोहिबुल्ला और कांग्रेस के इमरान मसूद शामिल

- Hindi News
- National
- Waqf Amendment Bill JPC Committee Members List; Asaduddin Owaisi | BJP Congress
नई दिल्ली8 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

लोकसभा में संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने JPC में शामिल सदस्यों के नाम का ऐलान किया।
लोकसभा ने शुक्रवार (9 अगस्त) को वक्फ संशोधन बिल के लिए बनाई जाने वाली संयुक्त संसदीय समिति (JPC) के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। इस समिति में 31 सदस्य होंगे। इसमें लोकसभा से 21 और राज्यसभा से 10 मेंबर होंगे। समिति को रिपोर्ट संसद के अगले सत्र के पहले हफ्ते में देनी होगी।
संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू लोकसभा में बिल को JPC के पास भेजने का प्रस्ताव रखा। रिजिजू ने एक दिन पहले यानी गुरुवार 8 अगस्त को लोकसभा में वक्फ बिल 2024 पेश किया था। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी दलों ने इस बिल का विरोध करते हुए इसे मुस्लिम विरोधी बताया था। विपक्ष की आपत्ति और भारी विरोध के बीच ये बिल लोकसभा में बिना किसी चर्चा के JPC को भेज दिया गया था।
JPC में लोकसभा से 21 सदस्य- भाजपा के 7, कांग्रेस के 3 सांसद
1. जगदंबिका पाल (भाजपा) 2. निशिकांत दुबे (भाजपा) 3. तेजस्वी सूर्या (भाजपा) 4. अपराजिता सारंगी (भाजपा) 5. संजय जायसवाल (भाजपा) 6. दिलीप सैकिया (भाजपा) 7. अभिजीत गंगोपाध्याय (भाजपा) 8. श्रीमती डीके अरुणा (YSRCP) 9. गौरव गोगोई (कांग्रेस) 10. इमरान मसूद (कांग्रेस) 11. मोहम्मद जावेद (कांग्रेस) 12. मौलाना मोहिबुल्ला (सपा) 13. कल्याण बनर्जी (TMC) 14. ए राजा (DMK) 15. एलएस देवरायलु (TDP) 16. दिनेश्वर कामत (JDU) 17. अरविंत सावंत (शिवसेना, उद्धव गुट) 18. सुरेश गोपीनाथ (NCP, शरद पवार) 19. नरेश गणपत म्हास्के (शिवसेना, शिंदे गुट) 20. अरुण भारती (LJP-R) 21. असदुद्दीन ओवैसी (AIMIM)
JPC में राज्यसभ से 10 सदस्य- भाजपा के 4, कांग्रेस का एक सांसद
1. बृज लाल (भाजपा)
2. डॉ. मेधा विश्राम कुलकर्णी (भाजपा)
3. गुलाम अली (भाजपा)
4. डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल (भाजपा)
5. सैयद नसीर हुसैन (कांग्रेस)
6. मोहम्मद नदीम उल हक (TMC)
7. वी विजयसाई रेड्डी (YSRCP)
8. एम मोहम्मद अब्दुल्ला (DMK)
9. संजय सिंह (AAP)
10. डॉ. धर्मस्थल वीरेंद्र हेगड़े (राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत)
रिजिजू ने कहा था- कई विपक्षी सांसद बिल के सपोर्ट में
वक्फ कानून (संशोधन) बिल को लोकसभा में 8 अगस्त को केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने पेश किया था। इसी दिन बिल को संयुक्त संसदीय समिति को भेज दिया। रिजिजू ने कहा कि कई विपक्षी सांसद इस बिल के सपोर्ट में हैं। अलग अलग आते हैं और सपोर्ट करते हैं, लेकिन पार्टी के कारण नही बोल सकते।
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल राव ने कहा- सरकार कम्युनिटीज के बीच में विवाद पैदा करना चाहती है। AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, इस बिल को लाकर आप (केंद्र सरकार) देश को जोड़ने का नहीं, बल्कि बांटने का काम कर रहे हैं। यह विधेयक इस बात का सबूत है कि आप मुसलमानों के दुश्मन हैं।


ये खबर भी पढ़ें…
वक्फ संशोधन बिल संयुक्त संसदीय समिति को भेजा:कांग्रेस समेत 9 पार्टियां विरोध में; रिजिजू बोले- कई विपक्षी सांसद सपोर्ट में, दबाव में बोल नहीं रहे

वक्फ कानून (संशोधन) बिल को केंद्र सरकार ने गुरुवार, 8 अगस्त को संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) को भेज दिया। इससे पहले, लोकसभा में इसे केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने पेश किया था।चर्चा के दौरान उन्होंने बिल को JPC के पास भेजने का भी प्रस्ताव रखा। इस बिल का कांग्रेस, सपा, NCP (शरद पवार), AIMIM, TMC, CPI (M), IUML, DMK, RSP ने विरोध किया था। पूरी खबर पढ़ें…