Published On: Fri, Jun 13th, 2025

लोजपा के प्रतिनिधियों ने रेप पीड़िता से की मुलाकात: गया में 2 पक्षों के बीच मारपीट-गोलीबारी मामले में नया मोड़, दुष्कर्म का केस दर्ज – Gaya News


गया के वजीरगंज थाना क्षेत्र के बीते 7 जून को दो पक्षों के बीच मारपीट व गोलीबारी की घटना हुई। इस मामले एक महिला के साथ रेप किए जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने मारपीट के अलावा रेप का केस रजिस्टर्ड कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रेप के

.

पहले ही एक आरोपी को जेल भेजा चुका है। लोक जनशक्ति पार्टी के नेता इस मामले में वजीरगंज पुलिस के विरोध में खुलकर सामने आ गए हैं। लोजपा के प्रधान सचिव संजय पासवान, शोभा सिन्हा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ने रेप पीड़िता से मिल कर घटना की जानकारी ली।

वजीरगंज पुलिस के खिलाफ जमकर भड़ास निकाला। संजय पासवान ने कहा कि इस मामले में महिला की नहीं सुनी गई है। उसके साथ दबंगों ने ज्यादती की है। बावजूद इसके पुलिस कई दिनों तक टाल मटोल करती रही। पीड़िता की हालत खराब है। वह बात बात करने के दौरान बेहोश हो जा रही है। उन्होंने कहा कि पूरी घटना की जानकारी पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान को दी जाएगी।

थानाध्यक्ष की भूमिका के संदिग्ध होने का आरोप

इसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। आरोप लगाया कि वजीरगंज थानाध्यक्ष की भूमिका इस मामले में संदिग्ध है। पार्टी उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग पुलिस के बड़े अधिकारियों से करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि वजीरगंज थानाध्यक्ष उनका फोन तक नहीं उठाते। उलटा काट देते हैं।

नेता ने पीड़िता से मुलाकात की है।

नेता ने पीड़िता से मुलाकात की है।

वजीरगंज एसडीपीओ सुनील कुमार पांडे ने बताया कि 7 जून को शादी समारोह के तहत देवपूजी में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट व गोलीबारी की घटना की सूचना वजीरगंज मिली थी। सूचना मिलते ही वजीरगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया था।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि यह विवाद शादी के अवसर पर गाने बजाने को लेकर हुआ था, जो बाद में मारपीट और फायरिंग में बदल गया।

घटना के बाद वजीरगंज थाना में दो मामले दर्ज किए गए थे। पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से मारपीट और गोलीबारी में शामिल दो अभियुक्तों, आनंद पासवान और मनोज यादव को गिरफ्तार किया। दोनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।

आनंद पासवान के खिलाफ पिछले साल भी गंभीर आरोप थे, जबकि मनोज यादव पर भी कई अपराध दर्ज हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद पीड़िता की ओर से दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। महिला ने दो के खिलाफ केस दर्ज कराया है। दो में से एक अजय यादव पूर्व में ही जेल जा चुका है। दूसरे ने सरेंडर कर दिया है। पुलिस जांच कर रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अपना काम कर रही है।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>