लोकसभा चुनाव के बाद बिहार प्रदेश बीजेपी की पहली कार्यसमिति बैठक, 2024 की समीक्षा, 2025 की तैयारी

ऐप पर पढ़ें
लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार बिहार बीजेपी कार्यसमिति की बैठक होने जा रही है। जो 18 जुलाई को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल मेगा मीटिंग होगी। व्यक्तिगत कारणों से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दौरा रद्द हो गया है। पहले उनकी अध्यक्षता में बैठक होनी थी। अब इस बैठक में बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े मौजूद रहेंगे।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में राज्य स्तरीय नेता, बिहार सरकार के मंत्री, सांसद, पूर्व सांसद, सभी विधायक, पूर्व विधायक, सभी जिला के अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष के साथ प्रदेश कार्यसमिति के सभी सदस्य उपस्थित रहेंगे। यह विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक है। इस बैठक में पूरे प्रदेश से 4000 से अधिक पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।
बैठक की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में बाहर से लोग आएंगे, इस कारण व्यवस्था दुरुस्त रहे, इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा। भाजपा सूत्रों के अनुसार इस बैठक में संगठन को मजबूत करने के साथ आगे के चुनावों में मजबूती से जाने की रणनीति पर भी विचार विमर्श किया जाएगा।
आपको बता दें बिहार में अभी चार सीटों पर उपचुनाव होना है, जिसमें तरारी, रामगढ़, बेलागंज और इमामगंज विधानसभा शामिल है। दो सीटों तरारी, रामगढ़ पर बीजेपी चुनाव लड़ेगी। 2020 के विधानसभा चुनाव में इन दोनों सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था। और फिर बिहार विधानसभा चुनाव है। इन्ही सभी मुद्दों पर इस मंथन किया जाएगा।
साथ ही लोकसभा चुनाव में बिहार में जिन पांच सीटों पर बीजेपी को हार मिली है। उसकी भी समीक्षा होगी। रूपौली उपचुनाव में भी एनडीए के प्रत्याशी कलाधर मंडल की हार हुई थी। और निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह जीतने में सफल रहे थे। इस बात ने भी बीजेपी की चिंता बढ़ा रखी है। इसके अलावा बिहार में भाजपा के संगठन को और मजबूत बनाने पर भी चर्चा होगी।