Published On: Fri, Nov 29th, 2024

लोकसभा के बाहर पंजाब कांग्रेस के सांसदों का विरोध: फसलें खरीदने में न करे देरी BJP, बोले-गांधी परिवार पर निजी टिप्पणी से बचे बिट्टू – Ludhiana News


लोकसभा भवन के बाहर भाजपा के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते पंजाब के समस्त कांग्रेसी सांसद।

पंजाब कांग्रेस के प्रदेश प्रधान और लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने आज लोक सभा में भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। लोकसभा भवन के बाहर आज वड़िंग के साथ पटियाला से सांसद धर्मवीर गांधी, गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, श्री फतेहगढ़

.

लोकसभा भवन के बार तख्तियां पकड़ जताया रोष

लोकसभा के बाहर खड़े होकर भाजपा के खिलाफ हाथ में तख्तियां पकड़ विरोध जताया। राजा वड़िंग ने भाजपा को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि भाजपा पंजाब से फसलों की खरीद करने में देरी कर रही है। इस बीच राजा वड़िंग ने केन्द्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर भी निशाना साधा।

बिट्टू का पूरा परिवार राजनीति में, संभल कर रहे परिवारवाद की बात

वड़िंग ने कहा कि प्रियंका गांधी देश और देश के लोगों के लिए अपनी आवाज बुलंद करती आई है। देश के लोगों की डिमांड थी कि प्रियंका राजनीति में आए। जहां तक रवनीत सिंह बिट्टू का सवाल है तो बिट्टू खुद 3 बार कांग्रेस से सांसद रहे है। उनके दादा स्व. बेअंत सिंह मुख्यमंत्री रहे है। उनके भाई को कांग्रेस पार्टी ने मंत्री और विधायक बनाया था।

केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर निशाना साधते कांग्रेस सांदस राजा वड़िंग।

केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर निशाना साधते कांग्रेस सांदस राजा वड़िंग।

बिट्टू के ताया जी मंत्री रहे है। उनकी बुआ मंत्री रही है। बिट्टू ने अपने भाई को कांग्रेस की सरकार रहते पुलिस में डीएसपी के पद पर भर्ती कराया। बिट्टू यदि परिवारवाद की बात करेंगे तो लोग उनसे पहले यही सवाल करेंगे। बिट्टू का खुद का पूरा परिवार राजनीति में है। वड़िंग ने कहा कि मैं ऐसा नहीं कहना चाहता हूं कि बिट्टू के भाई में कोई ऐसी काबलियत नहीं थी कि उसे डीएसपी लगाया गया। इस कारण बिट्टू परिवारवाद की बात करते शोभा नहीं देते।

बिट्टू सोनिया से कहते थे- मैडम खून का कतरा-कतरा आपके लिए

सोनिया गांधी ने अपने देश के लिए त्याग दिया है। देश के लिए उन्होंने सरदार मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाया। खुद उन्होंने कुर्सी छोड़ी। सोनिया गांधी ने पिछले 40 साल से विधावापन से काटे है। बिट्टू किसी समय सोनिया गांधी के पैर छू कर कहते थे कि मैडम मेरे खून का कतरा-कतरा आपके लिए है।

लोकसभा भवन के बाहर भाजपा के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते पंजाब के कांग्रेसी सांसद।

लोकसभा भवन के बाहर भाजपा के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते पंजाब के कांग्रेसी सांसद।

भाजपा को खुश करने के लिए कर रहे निजी टिप्पणियां

वड़िंग ने कहा कि आज भाजपा को खुश करने कि लिए बिट्टू गांधी परिवार पर निजी टिप्पणियां करके भाजपा को खुश करने में लगे है। बिट्टू को सलाह है कि निजी टिप्पणियों के बजाय काम करके दिखाए। केन्द्र में रेल राज्य मंत्री है तो पंजाब और देश के लिए अच्छी योजनाएं लेकर आए।

भाजपा ने बिट्टू को लोकसभा में बोलने का मौका तक नहीं दिया

अभी तक लोकसभा के जितने सेशन हुए किसी सैशन में बिट्टू को बोलने तक का मौका नहीं दिया गया, क्योंकि भाजपा को पता है कि बिट्टू उस लायक नहीं है कि लोकसभा को संभाल पाए। बिट्टू अपनी नाकामियों को छिपाए रखने के लिए उलटे सीधे बयान देते है ताकि मीडिया में छाए रहे।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>