‘लालू के राज में राहुल आते तो अपहरण हो जाता’: मांझी बोले- सोनिया गांधी को CM हाउस से डील कर के बेटे को छुड़ाना पड़ता – Patna News

राहुल गांधी 5 महीने में 5वीं बार बिहार दौरे पर हैं। उनके बिहार आने को लेकर केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने X पर लिखा- ‘बिहार के सुशासनी सरकार में राहुल गांधी जी का स्वागत है।’
.
‘अब बिहार वैसा नहीं जो लालू प्रसाद जी और गांधी परिवार ने 20 साल पहले छोड़कर हमें दिया था। अब दूसरे राज्य के लोग यहां आने से नहीं डरतें।’
‘ये नया बिहार है जहां राहुल गांधी जी बेफिक्र होकर बार-बार आते हैं, भयमुक्त वातावरण में यात्रा करतें हैं और सुरक्षित वापिस चले जातें हैं।’
‘लालू जी के शासनकाल में राहुल गांधी जी बिहार आतें तो इनका अपहरण भी हो सकता था और उन्हें अपहर्ताओं के चंगुल से मुक्त कराने के लिए सोनिया गांधी जी को मुख्यमंत्री निवास में लालू जी सहित बाकी अपराधियों के साथ डील करनी पड़ती।’

जीतनराम मांझी ने X पर पोस्ट कर लालू राज पर निशाना साधा।

सुभाष यादव ने लालू के CM रहते अपहरण डील की बात कही थी 4 महीने पहले लालू यादव के साले सुभाष यादव ने RJD सुप्रीमो पर गंभीर आरोप लगाए थे। मीडिया को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि ‘लालू यादव के CM रहते अपहरण और फिरौती की डील मुख्यमंत्री आवास से होती थी।’
‘लालू पूरी तरह से इस डील में शामिल रहते थे। फिरौती में कितने पैसे लेने हैं ये भी वही तय करते थे। CM हाउस में इसे लेकर बैठकें भी होती थीं। इसमें उनके करीबी नेता शामिल होते थे।’
हालांकि, सुभाष यादव के आरोपों को लालू के बड़े साले साधु यादव ने बेबुनियाद बताया था। उन्होंने कहा था- ‘सुभाष खुद गुंडा था। किसी पार्टी के दबाव में ऐसे बोल रहा है।’
सुभाष यादव कभी लालू यादव के चहेते साले थे। 90 के दशक में राबड़ी देवी के 2 भाई साधु यादव और सुभाष यादव सत्ता के उपकेंद्र माने जाते थे, लेकिन अब उनकी लालू यादव और उनके परिवार से नहीं बनती है। पूरी खबर पढ़िए

BJP बोली- कांग्रेस को डुबाने आए हैं राहुल
- BJP प्रदेश अध्यक्ष ने राहुल के दौरे को लेकर कहा- ‘राहुल गांधी कांग्रेस को डुबाने के लिए आ रहे हैं और गया में कांग्रेस को मोक्ष भी मिलेगा।’
- केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, ‘ऐसे व्यक्ति (राहुल गांधी) का बिहार दौरा है जो भारत की सेना के शौर्य का विरोद्ध कर रहे हैं और सेना के शौर्य पर प्रश्न चिन्ह खड़ा किया है इन्होंने देशद्रोह का काम किया है। इनकी जुबान पाकिस्तान की तरह खुलती है। आज वो आ रहे हैं तो लोग इनका आने वाले चुनाव में विरोध करेंगे।’
—————————
ये खबर भी पढ़िए….
राजगीर में ‘संविधान सुरक्षा सम्मेलन’ में राहुल गांधी:गयाजी में दशरथ मांझी के परिवार से मिले; महिलाओं से संवाद भी करेंगे

राहुल गांधी राजगीर के इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर पहुंचे। इससे पहले वे माउंटेन मैन दशरथ मांझी के गांव गहलौर पहुंचे। यहां उन्होंने दशरथ मांझी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। दशरथ मांझी के बेटे भगीरथ मांझी से मुलाकात की। भगीरथ मांझी का हाथ पकड़कर राहुल गांधी चलते दिखे।राजगीर के बाद राहुल गांधी फिर गयाजी आएंगे। यहां वे महिलाओं से संवाद करेंगे। यह कार्यक्रम गया-पटना मुख्य मार्ग पर पहाश्वर के पास स्थित एक रिसॉर्ट में होगा। जहां बड़ी संख्या में महिलाओं के पहुंचने का दावा किया गया है। पूरी खबर पढ़िए