Published On: Mon, Dec 30th, 2024

लड़कियों को बड़े उम्र के मर्दों से प्यार क्यों होता है? कारण हैरान करने वाला



Why Do Women Love Older Men: कहते हैं कि प्यार करने की उम्र नहीं होती है. प्यार हर समय जवां ही रहता है. लेकिन, आजकल एक ट्रेंड कहें या फिर नेचुरल लड़कियों को अपने से ज्यादा उम्र के मर्द पसंद आ रहे हैं चाहे शादी के लिए हो या फिर डेट करने के लिए. आखिर क्या वजह है कि महिलाओं लड़कियों को अपने से ज्यादा उम्र के लड़के पसंद आने लगे हैं. आखिर क्यों ट्रेंड चेंज हुआ है. चलिए जानते हैं.

महिलाओं की बड़ी उम्र के पुरुषों के साथ डेट करने की इच्छा के पीछे विकासवादी और सामाजिक दोनों ही उद्देश्य हैं, हालांकि आज भी जब कोई लड़की किसी बड़े उम्र के लड़के को डेट करती है या फिर उम्र के अंतर वाले रिश्तों के कारण उन्हें ‘गोल्ड डिगर’ का टैग दे दिया जाता है. लड़कियों को अक्सर इस कलंक का सामना करना पड़ता है, बहरहाल जो भी हो लड़कियां हमेशा अपनी उम्र से ज्यादा एज के पुरुष को लाइफ पार्टनर चुनना पसंद करती हैं.

लड़कियां लगातार रूढ़िवादिता को चुनौती दे रही हैं. कई महिलाएँ परिपक्वता, समझदारी और फाइनेंशियल स्टेबलिश मर्दों के साथ डेट या शादी करना पसंद करती हैं. तो क्या कारण है कि महिलाएं अपने से ज्यादा उम्र के लड़कों को पसंद कर रही हैं, सभी कारणों को विस्तार से समझते हैं.

1. लाइफ एक्सपेरिएंस- लड़कियां अक्सर पार्टनर के सा जीवन का आनंद तलाश करती हैं. चाहें वह कितनी भी गलती करें उसका पार्टनर केयरिंग करने वाला हो. लड़कियां बड़ी उम्र के पुरुषों के साथ डेटिंग करना पसंद करती हैं, जो उन्हें वह सहारा देता है जिसकी उन्हें चाहत होती है.

2. लड़कियों को दिखावा पसंद नहीं है- लड़कियां लाइफ पार्टनर चुनने से पहले काफी सतर्कता बरतती हैं. उनका मानना है कि महंगी गाड़ी, शानदार कपड़े या धन का दिखावा कर सकता है, मगर यहीं कोई काम कोई बड़े उम्र का शख्स कर रहा हो तो वह सही कर रहा होगा यानी कि उसके पास पैसे होंगे. इसलिए लड़कियां उनके तरफ आकर्षित होती हैं.

3. दूसरी लड़की/औरत से अफेयर- अपने से ज्यादा उम्र के लड़कों को पसंद करने के पीछे लड़कियां उनमें वफादारी पसंद करती हैं. साइकोलॉजिकली उन्हें ऐसा लगता है कम उम्र के लड़के दूसरी ओर अफेयर कर सकते हैं या इसकी संभावना अधिक होती है, मगर बड़े उम्र के लड़कों में यह संभावना कम रहती है.

4. इसके अलावा लड़कियां लाइफ पार्टनर या अपनी डेट चुनने से पहले लड़कों में और भी क्वालिटी देखती हैं, जैसे कि फाइनेंशियल स्टेबिलिटी, सेफ्टी, सिक्योरिटी, समझदार, या फिर जिसके साथ वे ज्यादा अधिक सहज महसूस करती हैं.

Tags: Love affair

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>