रेवाड़ी में गौरक्षकों ने मुक्त कराए 2 बैल: टाटा 407 छोड़कर भागे आरोपी, पैर व मुंह बांध ले जा रहे थे बैल – Rewari News

रेवाड़ी में बैलों को मुक्त करवाते हुए गौरक्षा दल सदस्य।
हरियाणा के रेवाड़ी में गौरक्षा दल सदस्यों ने गौतस्करों से 2 बैलों को मुक्त करवाया। गौरक्षा दल सदस्यों की शिकायत पर रेवाड़ी के कसौला थाना पुलिस ने 6 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टाटा-407 के नंबर से आरोपियों को तलाशा जा रहा है।
.
रेवाड़ी के कसौला गांव निवासी प्रकाश ने बताया कि वह और उसके साथ गांव में घूम रहे थे। इसी दौरान एक टाटा-407 में बैलों को ले जाने की तैयारी चल रहे थे। वे टाटा 407 के पास पहुंचे तो गाड़ी छोड़कर 2 युवक भागने लगे। उसके बाद वहां पर मौजूद 4 अन्य लोग भी भाग गए। उन्होंने गाड़ी के पास देखा तो उसमें 2 बैल थे। जिनके पैर व मुंह बंधे हुए थे। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस के आने पर दोनों बैलों को मुक्त करवाया गया। पुलिस ने टाटा-407 को अपने कब्जे में लेकर तलाश शुरू कर दी है।

टाटा 407 में बैलों के मुंह खोलते हुए गौरक्षा दल सदस्य।
तलाश रहे हैं आरोपी : ASI धर्मेन्द्र
रेवाड़ी के कसौला थाना पुलिस के जांच अधिकारी ASI धर्मेन्द्र ने बताया कि टाटा 407 को कब्जे में लिया गया है। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वाहन के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपी पकड़ में आ जाएंगे।